सेना प्रमुख नेे म्यांमार की सेना को एंबुलेंस और खोजी कुत्ते तोहफे में दिये

नयी दिल्ली : सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने मंगलवार को म्यांमार की सेना को 10 एंबुलेंस की चाबियां और 15 खोजी कुत्ते तोहफे में दिये. उन्होंने प्विन ओ ल्विन में रक्षा सेवा अकादमी का दौरा किया और अधिकारियों तथा शिक्षकों से बात की. सेना प्रमुख ने म्यांमार सेना के डिप्टी कमांडर-इन-चीफ सीनियर जनरल सोई […]
नयी दिल्ली : सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने मंगलवार को म्यांमार की सेना को 10 एंबुलेंस की चाबियां और 15 खोजी कुत्ते तोहफे में दिये. उन्होंने प्विन ओ ल्विन में रक्षा सेवा अकादमी का दौरा किया और अधिकारियों तथा शिक्षकों से बात की.
सेना प्रमुख ने म्यांमार सेना के डिप्टी कमांडर-इन-चीफ सीनियर जनरल सोई विन को चाबियां और कुत्ते दिये. जनरल रावत चार दिन के म्यांमार दौरे पर हैं और उन्होंने सोमवार को देश की प्रमुख नेता आंग सान सू की से मुलाकात की थी. सेना प्रमुख ने दोनों देशों के बीच सैन्य और सुरक्षा सहयोग बढ़ाने के लिए सर्वोच्च सैन्य नेतृत्व से भी मुलाकात की. म्यांमार भारत का एक रणनीतिक पड़ोसी है और पूर्वोत्तर के कई राज्यों के साथ उसकी सीमा लगती हैं. दोनों देश 1,640 किलोमीटर की सीमा साझा करते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




