भारत को बहुत उम्मीद के साथ देखते हैं तिब्बती : 17वें करमापा

Updated at : 24 May 2017 8:10 PM (IST)
विज्ञापन
भारत को बहुत उम्मीद के साथ देखते हैं तिब्बती : 17वें करमापा

लंदन : तिब्बती बौद्ध धर्म से जुड़े 17वें करमापा ने बुधवार को कहा कि तिब्बती लोग भारत को बड़ी उम्मीद के साथ देखते हैं. दलाई लामा से मान्यता प्राप्त 31 वर्षीय करमापा साल 2000 में तिब्बत की निर्वासित सरकार के मैकलॉडगंज स्थित मुख्यालय में पहुंचे और अब धर्मशाला में रहते हैं. तिब्बती बौध की करमा […]

विज्ञापन

लंदन : तिब्बती बौद्ध धर्म से जुड़े 17वें करमापा ने बुधवार को कहा कि तिब्बती लोग भारत को बड़ी उम्मीद के साथ देखते हैं. दलाई लामा से मान्यता प्राप्त 31 वर्षीय करमापा साल 2000 में तिब्बत की निर्वासित सरकार के मैकलॉडगंज स्थित मुख्यालय में पहुंचे और अब धर्मशाला में रहते हैं.

तिब्बती बौध की करमा कोगयू शाखा के प्रमुख करमापा 14 साल की उम्र में बड़े ही नाटकीय ढंग से नेपाल के रास्ते भारत पहुंचे. वह अपनी पुस्तक ‘इंटरकनेक्टेड’ के विमोचन के लिए यहां पहुंचे थे.

उन्होंने कहा, ‘‘भारत तिब्बती लोगों के लिए बहुत दयालु रहा है, उनको सुरक्षा दी है, घर दिया है. तिब्बती लोग भारत को बड़ी उम्मीद से देखते हैं और हमारा जिस तरह से ख्याल रखा गया है, उसको लेकर हम सब आभारी हैं.’ नयी दिल्ली में अप्रैल महीने में उनकी इस पुस्तक का विमोचन किया गया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola