ePaper

काबुल : अमेरिकी दूतावास के बाहर आत्मघाती हमला, चार की मौत

Updated at : 03 May 2017 11:56 AM (IST)
विज्ञापन
काबुल : अमेरिकी दूतावास के बाहर आत्मघाती हमला, चार की मौत

undefined काबुल:अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में अमेरिकी दूतावास के बाहर बुधवार को एक आत्मघाती कार बम विस्फोट में कम से कम चार लोगों की मौत हो गयी. गृह मंत्रालय के उप प्रवक्ता नजीब दानिश ने बताया कि हमलावर ने विदेशी सेना के काफिले को निशाना बना कर हमला किया. काबुल में पुलिस की बस पर […]

विज्ञापन

undefined

काबुल:अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में अमेरिकी दूतावास के बाहर बुधवार को एक आत्मघाती कार बम विस्फोट में कम से कम चार लोगों की मौत हो गयी. गृह मंत्रालय के उप प्रवक्ता नजीब दानिश ने बताया कि हमलावर ने विदेशी सेना के काफिले को निशाना बना कर हमला किया.

काबुल में पुलिस की बस पर आत्मघाती हमला, 30 की मौत, तालिबान ने ली हमले की जिम्मेदारी

जन स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता वाहिद मुजरो ने बताया कि अभी तक चार शव अस्पताल लाये जा चुके हैं. उन्होंने अन्य 22 लोगों के घायल होने की जानकारी भी दी. वाहिद ने इस बात की कोई जानकारी नहीं दी कि हताहत हुए लोग आम नागरिक हैं या सैन्यकर्मी, लेकिन उन्होंने प्रारंभिक रिपोर्ट से मृतकों की संख्या में बदलाव आने की बात कही.

काबुल में अमेरिकी दूतावास के पास आत्मघाती हमला, 28 की मौत

अभी तक किसी समूह ने काबुल हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है. अमेरिकी दूतावास के किसी कर्मचारी को किसी प्रकार के नुकसान की अब तक पुष्टि नहीं हुई है. ज्ञात हो कि वसंत की शुरुआत से ही तालिबान ने यहां हमले तेज कर दिये हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola