ब्रिटेन में होगा मध्यावधि चुनाव, आठ जून को चुनाव का आह्वान, प्रधानमंत्री के फैसले से सभी दंग

लंदन : ब्रिटेन की प्रधानमंत्री के एक फैसले से उनके सहयोगी भी दंग हैं. ब्रिटिश पीएम थेरेसा मे ने अचानक ट्वीट कर आठ जून को मध्यावधि चुनाव कराने का आह्वान किया है. मे ने कहा कि यूरोपीय संघ (इयू) से बाहर निकलने के बाद ब्रिटेन में राजनीतिक स्थिरता के लिए चुनाव ही एकमात्र विकल्प है. […]
लंदन : ब्रिटेन की प्रधानमंत्री के एक फैसले से उनके सहयोगी भी दंग हैं. ब्रिटिश पीएम थेरेसा मे ने अचानक ट्वीट कर आठ जून को मध्यावधि चुनाव कराने का आह्वान किया है. मे ने कहा कि यूरोपीय संघ (इयू) से बाहर निकलने के बाद ब्रिटेन में राजनीतिक स्थिरता के लिए चुनाव ही एकमात्र विकल्प है.
We need an election now to secure the strong, stable leadership the country needs to see us through Brexit & beyond. https://t.co/8jhvoAcLuR
— Theresa May (@theresa_may) April 18, 2017
प्रधानमंत्री ने इससे पहले मध्यावधि चुनाव कराने की संभावना को सिरे से खारिज कर दिया था. प्रधानमंत्री के नये प्रस्ताव पर बुधवार को हाउस ऑफ कॉमंस में वोट होगा. वर्ष 2020 से पहले चुनाव कराने के लिए मे को संसद का समर्थन लेना होगा.
ब्रिटेन की पीएम ने कहा कि अगर अभी चुनाव नहीं कराये, तो विरोधी दलों का राजनीतिक खेल जारी रहेगा. तय समय पर आगामी चुनाव तक यूरोपीय संघ से समझौता काफी कठिन हो जायेगा. इसलिए आम चुनाव जल्द से जल्द कराने की जरूरत है.
पीएम ने ट्वीट करने से पहले अपने निर्णय से ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय को अवगत करा दिया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




