ePaper

ट्रंप ने मतों की दोबारा गिनती के कदम को ‘घोटाला'' बताया, कहा चुनाव खत्म हो चुका है

Updated at : 27 Nov 2016 10:14 AM (IST)
विज्ञापन
ट्रंप ने मतों की दोबारा गिनती के कदम को ‘घोटाला'' बताया, कहा चुनाव खत्म हो चुका है

वाशिंगटन : अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ग्रीन पार्टी की ओर से विस्कान्सिन में मतों की दोबारा गिनती की मांग को ‘घोटाला’ करार देते हुए कहा कि ‘लोग मतदान कर चुके हैं और अब चुनाव खत्म हो गया है.’ ग्रीन पार्टी के राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार जिल स्टाइन ने मतों की दोबारा गिनती […]

विज्ञापन

वाशिंगटन : अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ग्रीन पार्टी की ओर से विस्कान्सिन में मतों की दोबारा गिनती की मांग को ‘घोटाला’ करार देते हुए कहा कि ‘लोग मतदान कर चुके हैं और अब चुनाव खत्म हो गया है.’ ग्रीन पार्टी के राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार जिल स्टाइन ने मतों की दोबारा गिनती का दबाव बनाया था. वह मिशिगन और पेंल्सिवेनिया में भी मतों की दोबारा गिनती की मांग कर रही हैं. उल्लेखनीय है कि अमेरिका में आठ नवंबर को हुये राष्ट्रपति चुनाव में ट्रंप ने पेनसिलवेनिया और विस्कान्सिन में अप्रत्याशित रूप से बहुत कम मतों के अंतर से हिलेरी क्लिंटन पर जीत दर्ज की थी. मिशिगन में भी उनकी जीत का अंतर बहुत कम था.

न्यूयार्क के अरबपति ट्रंप अपनी जीत से पहले लगातार चुनाव में ‘धांधली’ का आरोप लगा रहे थे. अब उन्होंने एक बयान में जोर देकर कहा कि चुनौती और गाली देने के बजाय चुनाव परिणाम का ‘सम्मान’ किया जाना चाहिए. निर्वाचित राष्ट्रपति ने आरोप लगाया कि यह स्टाइन ने मतदान की दोबारा गिनती कराने के बहाने अपने खजाने को भरने के लिए 70 लाख डालर की तुलना में 59 लाख डालर जुटाये हैं.

ट्रंप ने ग्रीन पार्टी की प्रत्याशी की ओर से दोबारा मतदान की याचिका डालने के एक दिन बाद कहा, ‘लोगों ने मतदान कर दिया है और अब चुनाव खत्म हो गये हैं. हिलेरी क्लिंटन ने खुद ही चुनाव वाली रात यह बात स्वीकार की थी.’ ग्रीन पार्टी की ओर से मतों की दोबारा गिनती की याचिका राज्य के चुनाव आयोग ने स्वीकार कर ली है.

हिलेरी क्लिंटन के अभियान दल ने कल सुबह कहा था कि वह ग्रीन पार्टी की ओर से मतों की दोबारा गिनती में शामिल होंगे. इसके अलावा उन्होंने मिशिगन और पेनसिलवेनिया में भी मतों की दोबारा गिनती का समर्थन करेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola