ePaper

नेपाल तीन दिनों में संविधान संशोधन प्रस्तान रखेगा

Updated at : 23 Nov 2016 8:47 PM (IST)
विज्ञापन
नेपाल तीन दिनों में संविधान संशोधन प्रस्तान रखेगा

काठमांडो : नये संविधान को लेकर उपजे राजनीतिक संकट का सामाधान करने के लक्ष्य से नेपाल सरकार तीन दिनों के भीतर संसद में संविधान संशोधन प्रस्ताव रखेगी. प्रधानमंत्री प्रचंड मधेशियों सहित विरोध प्रदर्शन कर रही पार्टियों की मांंगों को पूरा करने के लिए एक प्रांत का बटवारा करने को तैयार हैं. सत्तारुढ दलों, मधेशी फ्रंट […]

विज्ञापन

काठमांडो : नये संविधान को लेकर उपजे राजनीतिक संकट का सामाधान करने के लक्ष्य से नेपाल सरकार तीन दिनों के भीतर संसद में संविधान संशोधन प्रस्ताव रखेगी. प्रधानमंत्री प्रचंड मधेशियों सहित विरोध प्रदर्शन कर रही पार्टियों की मांंगों को पूरा करने के लिए एक प्रांत का बटवारा करने को तैयार हैं.

सत्तारुढ दलों, मधेशी फ्रंट और फेडरल एलायंस के बीच आज सुबह त्रिपक्षीय बैठक हुई जिसमें सभी संशोधन प्रस्ताव लाने पर सहमत हुए. मीडिया में आयी खबरोंं के अनुसार, बैठक में यह तय हुआ है कि संसद में एक संशोधन प्रस्ताव रखा जाएगा, जिसके तहत देश के मुख्य कानून में संशोधन कर प्रांतों की सीमाओं, नेशनल एसेम्बली में आनुपातिक प्रतिनिधित्व, नागरिकता और अन्य तकनीकी मुद्दों को शामिल किया जाएगा.

बड़े सत्तारुढ दल सीपीएन (माओवादी सेन्टर) के सचिव बरशामन पुन ने पुष्टि की कि बैठक में यह तय हुआ है कि अगले तीन दिनों में सदन में संशोधन विधेयक लाया जाएगा. उन्होंने कहा, ‘‘बैठक में तय हुआ है कि आपस में हुई वार्ता के आधार पर सरकार संसद में संविधान संशोधन प्रस्ताव लाएगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola