पाकिस्तान : कराची में हिन्दू डॉक्टर की गोली मारकर हत्या

कराची: पाकिस्तान के बंदरगाह शहर कराची में 56 वर्षीय एक हिन्दू डॉक्टर की उनके क्लिनिक के बाहर गोली मार कर हत्या कर दी गयी.इस हत्या को ‘धर्म से प्रेरित हत्या’ के रूप में देखा जा रहा है. गुरुवार को पाक कॉलोनी में बारा रोड के नजदीक गार्डन ईस्ट के निवासी डॉक्टर प्रीतम लखवानी को सीने […]
कराची: पाकिस्तान के बंदरगाह शहर कराची में 56 वर्षीय एक हिन्दू डॉक्टर की उनके क्लिनिक के बाहर गोली मार कर हत्या कर दी गयी.इस हत्या को ‘धर्म से प्रेरित हत्या’ के रूप में देखा जा रहा है. गुरुवार को पाक कॉलोनी में बारा रोड के नजदीक गार्डन ईस्ट के निवासी डॉक्टर प्रीतम लखवानी को सीने में गोली मारी गयी. लखवानी को अब्बासी शहीद अस्पताल ले जाया गया और बाद में उन्हें आगा खान यूनिवर्सिटी अस्पताल ले जाया गया जहां पर कल उनकी मौत हो गयी.
द एक्सप्रेस टिब्यून ने लखवानी के बेटे राकेश कुमार के हवाले से बताया है, ‘‘जिस समय उन पर हमला किया गया वह अपने क्लिनिक से घर लौट रहे थे. ‘ कुमार ने बताया, ‘‘किसी ने मेरे पिता के फोन से मुझे फोन किया और मुझे बताया कि उनकी हत्या कर दी गयी है. मृतक के पुत्र ने बताया कि उनके पिता के किसी से व्यक्तिगत रंजिश नहीं थी और ना ही उन्हें कोई धमकी भरा फोन आया था. वह पिछले 15 सालों से क्लिनिक चला रहे थे। पुलिस हत्या के पीछे का कारण पता लगा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




