फ्रांस के ट्रक हमलावर ने हमले से पहले हथियार पर एसएमएस भेजा था
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पेरिस : नीस में भीड़ पर ट्रक चढ़ाकर 84 लोगों की जान लेने वाले हमलावर ने हमले से पहले हथियारों की आपूर्ति को लेकर एक एसएमएस भेजा था. जांच से जुड़े एक करीबी सूत्र ने यह बताया. सूत्र ने कहा कि मैसेज में 31 वर्षीय मोहम्मद लाओयूइज बोउहलेल ने 7.65 एमएम की पिस्तौल हासिल करने […]
विज्ञापन
पेरिस : नीस में भीड़ पर ट्रक चढ़ाकर 84 लोगों की जान लेने वाले हमलावर ने हमले से पहले हथियारों की आपूर्ति को लेकर एक एसएमएस भेजा था. जांच से जुड़े एक करीबी सूत्र ने यह बताया.
सूत्र ने कहा कि मैसेज में 31 वर्षीय मोहम्मद लाओयूइज बोउहलेल ने 7.65 एमएम की पिस्तौल हासिल करने पर संतुष्टि जतायी और अन्य हथियारों की आपूर्ति पर चर्चा की. हमले के बाद ड्राइवर को पुलिस ने गोली मार दी. सूत्र ने यह भी कहा कि उसने गाड़ी पर खुद की तस्वीरें भी ली जिसे एसएमएस से साझा भी किया. एक अन्य अधिकारी ने बताया कि 200 से ज्यादा जांच अधिकारी मैसेज प्राप्त करनेवालों का पता लगाने के लिए काम कर रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










