चीन के शिंजियांग प्रांत में भूस्खलन, 35 लोगों की मौत

Updated at : 08 Jul 2016 9:02 AM (IST)
विज्ञापन
चीन के शिंजियांग प्रांत में भूस्खलन, 35 लोगों की मौत

बीजिंग : पश्चिमोत्तर चीन के शिंजियांग क्षेत्र के एक गांव में भीषण भूस्खलन में कम से कम 35 लोगों की मौत हो गई. सरकारी संवाद समिति शिंहुआ ने बताया कि भूस्खलन शिंजियांन प्रांत में काशगा की येचेंग काउंटी में कोकयार टाउनशिप के निकट एक गांव में बुधवार को आया। इस दौरान 35 लोगों की मौत […]

विज्ञापन

बीजिंग : पश्चिमोत्तर चीन के शिंजियांग क्षेत्र के एक गांव में भीषण भूस्खलन में कम से कम 35 लोगों की मौत हो गई. सरकारी संवाद समिति शिंहुआ ने बताया कि भूस्खलन शिंजियांन प्रांत में काशगा की येचेंग काउंटी में कोकयार टाउनशिप के निकट एक गांव में बुधवार को आया। इस दौरान 35 लोगों की मौत होने की पुष्टि की गई है.

शिंहुआ ने बताया कि बचाव अभियान अभी भी जारी है. रिपोर्ट में कहा गया कि भूस्खलन के कारण दूरस्थ गांव में विद्युत आपूर्ति एवं दूरसंचार सेवाएं भी बाधित हो गई.
क्षेत्र के पब्लिसिटी कार्यालय के अनुसार गांव का अन्य क्षेत्रों से संपर्क टूट गया है, ऐसे में बचावकर्ताओं को गधों पर सवार होकर और पैदल चल कर स्थल पर आना पडा. गांव में बुधवार को भारी बारिश के कारण आए भूस्खलन से मकान और उनमें रहने वाले लोग दब गए थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola