ePaper

अमेरिका में सिख व्यक्ति के घोड़े की गोली मारकर हत्या

Updated at : 02 Jul 2016 6:55 PM (IST)
विज्ञापन
अमेरिका में सिख व्यक्ति के घोड़े की गोली मारकर हत्या

वाशिंगटन : अमेरिका के टेनेसी राज्य में एक सिख व्यक्ति के घोड़े की गोली मारकर हत्या कर दी गयी. यह घृणा के तहत किया गया अपराध का मामला हो सकता है. स्थानीय मीडिया की खबरों के अनुसार, देविंदर संधू ने बताया कि मंगलवार को मिस्टी ब्लू नाम के घोड़े की गोली मारकर हत्या कर दी […]

विज्ञापन

वाशिंगटन : अमेरिका के टेनेसी राज्य में एक सिख व्यक्ति के घोड़े की गोली मारकर हत्या कर दी गयी. यह घृणा के तहत किया गया अपराध का मामला हो सकता है. स्थानीय मीडिया की खबरों के अनुसार, देविंदर संधू ने बताया कि मंगलवार को मिस्टी ब्लू नाम के घोड़े की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी. एक स्थानीय समाचार चैनल ने कहा, ‘‘संधू एक सिख हैं और पगड़ी पहनते हैं. उन्हें डर है कि कोई व्यक्ति उन्हें निशाना बना सकता है.”

चैनल ने कहा, पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह घृणा के तहत किया गया अपराध हो सकता हैं सिंह ने कहा, ‘‘हम भीड़ में न ही छिप सकते है और न ही मिल सकते हैं, हम अपने विश्वास के लिए खड़े हो सकते हैं जो निर्दोष की रक्षा करता है.” सिख समुदाय ने घटना की निंदा की है. सिख काउंसिल ऑन रिलिजन एंड एजुकेशन के अध्यक्ष राजवंत सिंह ने कहा, ‘‘हम उस गुमराह व्यक्ति के इस अपराध की निंदा करते हैं, जिसने परिवार और समुदाय को डराने के लिए एक निर्दोष जानवर को कष्ट पहुंचाने का कदम उठाया. हम इस क्रूरता से हैरान हैं.”

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola