यूपी को मिले 21 यंग IAS, UPSC टॉपर शक्ति दुबे को इस जिले में मिली पोस्टिंग

Updated:
विज्ञापन

IAS शक्ति दुबे (Image: Instagram)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

UP Young IAS Posting: उत्तर प्रदेश में नए बैच के आईएएस की पोस्टिंग की लिस्ट आ गई है. इस बार राज्य को 21 नए IAS ऑफिसर मिले हैं. इनमें एक नाम UPSC 2024 की टॉपर शक्ति दुबे का भी है. शक्ति दुबे को यूपी कैडर में ही पोस्टिंग मिली है.

विज्ञापन

UP Young IAS Posting: यूपीएससी सिविल सर्विस 2024 के फाइनल रिजल्ट जारी होने के बाद सर्विस अलॉटमेंट और कैडर अलॉटमेंट लिस्ट जारी हुई थी. अब इसमें सेलेक्ट होने वाले कैंडिडेट्स की जिलेवार पोस्टिंग भी शुरू हो गई है. इस कड़ी में उत्तर प्रदेश में 21 नए IAS की पोस्टिंग (UP Young IAS Posting) हुई है.

विज्ञापन

यूपीएससी में सेलेक्ट होने वाले ऑफिसर्स को मसूरी के लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी (LBSNAA) में ट्रेनिंग के लिए जाना होता है. ट्रेनिंग के बाद जिले में पोस्टिंग की लिस्ट आती है. 17 अप्रैल 2026 को नए IAS ऑफिसर जिले में पोस्टिंग ज्वाइन करेंगे. ये ऑफिसर जिले में असिस्टेंट मजिस्ट्रेट और असिस्टेंट कलेक्ट की जिम्मेदारी संभालेंगे.

UP Young IAS Posting: इन 21 IAS को मिली पोस्टिंग

नामजिला
शक्ति दुबेमुरादाबाद
कोमल पुनियाइटावा
आदित्य विक्रम अग्रवालअयोध्या
मयंक त्रिपाठीकुशीनगर
हेमंतआगरा
संस्कृति त्रिवेदीहरदोई
रिया सैनीवाराणसी
शिवांश सुभाष जगाड़ेबलरामपुर
शिवम सिंहप्रयागराज
सलोनी गौतममथुरा
सिद्धार्थ सिंहआजमगढ़
श्वेतालखनऊ
रेखा सियाकबांदा
आयुष जायसवालअलीगढ़
अपूर्वा सिंहबस्ती
आयुष सैनीझांसी
मुकुल खांडेलवालगोरखपुर
थनीगैयारासन टीअंबेडकरनगर
संदीप कुमारकानपुर नगर
रामभ्रोश सरनसहारनपुर
विद्यांशु शेखर झाबाराबंकी

UPSC टॉपर शक्ति दुबे को मुरादाबाद में पोस्टिंग

यूपीएससी सिविल सर्विस 2024 की परीक्षा में रैंक 1 लाने वाली शक्ति दुबे को मुरादाबाद में पोस्टिंग मिली है. शक्ति दुबे मूलरूप से प्रयागराज की रहने वाली हैं. उनकी पोस्टिंग होम कैडर में हुई है. शक्ति दुबे की पढ़ाई प्रयागराज और वाराणसी से हुई है. उन्होंने BHU से एमएससी की डिग्री ली है.

बिहार के जमुई की रहने वाली संस्कृति त्रिवेदी को हरदोई जिले में पोस्टिंग (UP Young IAS Posting) मिली है. इसके अलावा मुजफ्फरनगर की बेटी रिया सैनी को वाराणसी जिले में पोस्टिंग मिली है. रिया को यूपीएससी सिविल सर्विस में रैंक 22 मिला था.

यह भी पढ़ें: UPSC में रैंक 1, 22 की उम्र में IAS, अब इस जिले की कलेक्टर बनीं टीना डाबी

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola