चीन में भूस्खलन में एक की मौत, 20 लापता

बीजिंग : दक्षिण-पश्चिमी चीन में आज भारी बारिश की वजह से हुए भूस्खलन में एक व्यक्ति की मौत हो गई और 20 अन्य लापता हैं. अधिकारियों ने बताया कि गुइझोउ प्रांत में बिजि शहर के पिआनपो गांव में भूस्खलन में 29 लोग दब गए. नौ लोगों को मलबे से बाहर निकाल लिया गया, लेकिन एक […]
बीजिंग : दक्षिण-पश्चिमी चीन में आज भारी बारिश की वजह से हुए भूस्खलन में एक व्यक्ति की मौत हो गई और 20 अन्य लापता हैं. अधिकारियों ने बताया कि गुइझोउ प्रांत में बिजि शहर के पिआनपो गांव में भूस्खलन में 29 लोग दब गए. नौ लोगों को मलबे से बाहर निकाल लिया गया, लेकिन एक व्यक्ति की मौत हो गई.
आठ अन्य लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. शिन्हुआ समाचार एजेंसी ने बताया कि राहत कार्य जारी है और स्थानीय प्रशासन ने लोगों को किसी दूसरी आपदा से बचाने के लिए सुरक्षित स्थानों पर भेज दिया है. पिछले कुछ दिन से बारिश और तूफान ने क्षेत्र को अस्त-व्यस्त कर दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




