ePaper

अमेरिका-पाक संबंध को ‘एफ-16 सौदे'' से जोड कर नहीं देखा जाना चाहिए

Updated at : 01 Jul 2016 7:42 AM (IST)
विज्ञापन
अमेरिका-पाक संबंध को ‘एफ-16 सौदे'' से जोड कर नहीं देखा जाना चाहिए

इस्लामाबाद : अमेरिका और पाकिस्तान के संबंधों में ताजा तनाव की शुरुआत तब हुई जब पाकिस्तान को विमान बेचने पर अमेरिकी कांग्रेस ने आपत्ति जता दी थी लेकिन इस मामले को पाकिस्तान ने गंभीरता से नहीं लिया है और कहा है कि एफ-16 सौदा रद्द होने की घटना को अमेरिका के साथ उसके संबंधों के […]

विज्ञापन

इस्लामाबाद : अमेरिका और पाकिस्तान के संबंधों में ताजा तनाव की शुरुआत तब हुई जब पाकिस्तान को विमान बेचने पर अमेरिकी कांग्रेस ने आपत्ति जता दी थी लेकिन इस मामले को पाकिस्तान ने गंभीरता से नहीं लिया है और कहा है कि एफ-16 सौदा रद्द होने की घटना को अमेरिका के साथ उसके संबंधों के साथ जोडकर नहीं देखा जाना चाहिए. पाकिस्तान ने कहा है कि उसे इन लडाकू विमानों को हासिल करने के संबंध में अभी भी उम्मीदें हैं.

पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने गुरुवार को कहा कि मैंने पहले भी कहा है कि पाकिस्तान… अमेरिका संबंधों को इस सौदे से जोड कर नहीं देखा जाना चाहिए. हमारे रिश्ते अत्यंत व्यापक हैं और कूटनीति में हम कभी नहीं कहते कि दरवाजे बंद हो गए हैं. प्रवक्ता ने कहा कि अमेरिका से आठ एफ-16 विमान हासिल करने का उद्देश्य आतंकवाद निरोधक प्रयासों में पाकिस्तान की मदद करना है.

आपको बता दें कि अमेरिका फॉरन मिलिट्री फाइनैंसिंग प्रोग्राम के तहत पाकिस्तान यह सौदा कर रहा था लेकिन कांग्रेस ने इस पर पाबंदियां लगा दीं जिनकी वजह से पाकिस्तान ये विमान नहीं खरीद पाया जिसके बाद पाकिस्तानी विदेश सचिव एजाज चौधरी ने कहा कि पाकिस्तान अब जॉर्डन से एफ-16 लड़ाकू विमान खरीदेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola