चीन में जहरीले कुत्ते का मांस बेचने पर 22 व्यक्तियों को सजा

Updated at : 30 Jun 2016 4:11 PM (IST)
विज्ञापन
चीन में जहरीले कुत्ते का मांस बेचने पर 22 व्यक्तियों को सजा

बीजिंग : चीन के जिंआंग शू प्रान्त में कुत्ते के विशाक्त 5000 किलोग्राम मांस बनाने और बेचने के आरोप में 22 व्यक्तियों को आठ साल की सजा दी गई है. रुगाओ सिटी के सरकारी अभियोजन के वकील ने खराब खाने के कुल 14 मामलों की जांच की, जिनमें जहरीले कुत्ते का 5000 किलोग्राम मांस शामिल […]

विज्ञापन

बीजिंग : चीन के जिंआंग शू प्रान्त में कुत्ते के विशाक्त 5000 किलोग्राम मांस बनाने और बेचने के आरोप में 22 व्यक्तियों को आठ साल की सजा दी गई है. रुगाओ सिटी के सरकारी अभियोजन के वकील ने खराब खाने के कुल 14 मामलों की जांच की, जिनमें जहरीले कुत्ते का 5000 किलोग्राम मांस शामिल था. इसके अलावा इन मामलों में 11, 000 जहरीली चिडिया और 500 किलोग्राम खतरनाक रसायन शामिल थे.

पुलिस ने कुत्ते का 7000 किलोग्राम विशाक्त मांस खरीदने वाले लाओ जान को हिरासत में ले लिया. इसके बाद इस मामले में संबंधित पांच (5) अन्य व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया गया. ग्लोबल टाइम्स के मुताबिक इन व्यक्तियों ने भी शहर के बाहरी इलाके में जहरीले कुत्ते के मांस की बिक्री की थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola