#DU Admission: डीयू की पहली एडमिशन लिस्ट 30 जून को

* कॉलेजों में 24 जून से शुरू हो रहे स्पोर्ट्स ट्रायल्स ।। ब्यूरो ।। नयी दिल्ली:मेरिट के आधार पर दिल्ली विश्वविद्यालय के स्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए चल रही आवेदन प्रक्रिया अपने अंतिम चरण में पहुंच चुकी है. आवेदन के लिए अब चंद घंटे ही शेष बचे हैं. 22 जून तक रजिस्ट्रेशन पूरा करानेवाले […]
* कॉलेजों में 24 जून से शुरू हो रहे स्पोर्ट्स ट्रायल्स
।। ब्यूरो ।।
नयी दिल्ली:मेरिट के आधार पर दिल्ली विश्वविद्यालय के स्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए चल रही आवेदन प्रक्रिया अपने अंतिम चरण में पहुंच चुकी है. आवेदन के लिए अब चंद घंटे ही शेष बचे हैं. 22 जून तक रजिस्ट्रेशन पूरा करानेवाले आवेदक यदि किसी कारणवश फीस का भुगतान नहीं कर पाते हैं, तो अगले दिन दोपहर 12 बजे तक फीस जमा कर आवेदन को पूरा कर सकते हैं. डीयू द्वारा जारी नये शेड्यूल के अनुसार पहली एडमिशन लिस्ट 30 जून को सुबह नौ बजे आयेगी.
अगले तीन दिन यानी 30 जून से 2 जुलाई दोपहर 1 बजे तक दस्तावेजों का सत्यापन होगा और छात्रों को एडमिशन मिल सकेगा. पहला चरण पूरा होने के बाद दूसरी एडमिशन लिस्ट 5 जुलाई को, तीसरी लिस्ट 11 जुलाई को, चौथी लिस्ट 15 जुलाई और पांचवीं व अंतिम लिस्ट 20 जुलाई को जारी की जायेगी. इसके बाद शेष बची सीटों के लिए कॉलेज अपने स्तर पर एडमिशन लिस्ट जारी करेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




