ट्रंप ने कैमरन से कहा, ‘मैं बेवकूफ नहीं हूं''

Updated at : 16 May 2016 11:08 PM (IST)
विज्ञापन
ट्रंप ने कैमरन से कहा, ‘मैं बेवकूफ नहीं हूं''

लंदन : अमेरिका में राष्ट्रपति पद के लिए रिपब्लिकन पार्टी के संभावित उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने आज इसका संकेत दिया कि वह ब्रिटिश प्रधानमंत्री डेविड कैमरन के साथ अपने खराब रिश्तों को खत्म कर सकते हैं. अमेरिका में मुसलमानों के प्रवेश पर रोक वाले ट्रंप के बयान को लेकर कैमरन ने उनकी आलोचना की थी. […]

विज्ञापन

लंदन : अमेरिका में राष्ट्रपति पद के लिए रिपब्लिकन पार्टी के संभावित उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने आज इसका संकेत दिया कि वह ब्रिटिश प्रधानमंत्री डेविड कैमरन के साथ अपने खराब रिश्तों को खत्म कर सकते हैं. अमेरिका में मुसलमानों के प्रवेश पर रोक वाले ट्रंप के बयान को लेकर कैमरन ने उनकी आलोचना की थी.

ट्रंप ने कहा, ‘‘ऐसा लगता है कि हमारे बीच बहुत अच्छा संबंध नहीं होगा. मैं उनके साथ अच्छे रिश्ते की उम्मीद करता हूं लेकिन वह समस्या का समाधान करने के इच्छुक नहीं है.” कैमरन ने मुसलमानों के अमेरिका में प्रवेश पर रोक वाले ट्रंप के बयान को ‘विभाजनकारी, मूर्खतापूर्ण और गलत’ करार दिया था.

ब्रिटेन के आईटीवी को दिए साक्षात्कार में ट्रंप ने कहा, ‘‘पहली बात कि मैं बेवकूफ नहीं हूं. मैं आपको यह बता सकता हूं कि मैं इसके उलट हूं. मैं विभाजनकारी, पक्षपाती नहीं हूं.”

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola