पाकिस्तान : अमेरिकी ड्रोन हमले में 5 आतंकी ढेर

इस्लामाबाद : पाकिस्तान के अशांत उत्तर पश्चिमी कबायली इलाके में एक अमेरिकी ड्रोन हमले में कम से कम पांच संदिग्ध तालिबान आतंकवादी मारे गये. एक वरिष्ठ पाकिस्तानी सुरक्षा अधिकारी ने आज यहां बताया कि सीआईए संचालित ड्रोन ने उत्तर वजीरिस्तान के मंगरोटी इलाके में पाकिस्तानी तालिबान के एक ठिकाने पर हमला किया. अधिकारी ने बताया, […]
इस्लामाबाद : पाकिस्तान के अशांत उत्तर पश्चिमी कबायली इलाके में एक अमेरिकी ड्रोन हमले में कम से कम पांच संदिग्ध तालिबान आतंकवादी मारे गये. एक वरिष्ठ पाकिस्तानी सुरक्षा अधिकारी ने आज यहां बताया कि सीआईए संचालित ड्रोन ने उत्तर वजीरिस्तान के मंगरोटी इलाके में पाकिस्तानी तालिबान के एक ठिकाने पर हमला किया.
अधिकारी ने बताया, इमले में पांच आतंकवादी मारे गये और अनेक अन्य घायल हुए. उन्होंने बताया कि मारे गये आतंकवादियों में से एक की शिनाख्त नूर सईद केरूप में की गयी, जो प्रतिबंधित तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान का स्वयंभू कमांडर था. बहरहाल, स्वतंत्र सूत्रों से मरने वालों की संख्या की पुष्टि नहीं की जा सकी क्योंकि यह इलाका मीडिया की पहुंच से बाहर है. नये साल में पाकिस्तान में यह पहला अमेरिकी ड्रोन हमला है. पिछले साल अमेरिकी ड्रोन के कम से कम 13 हमले हुए थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




