नेपाल में इंडियन कंपनी GMR पर बम से हमला

Updated at : 06 Jan 2016 2:44 PM (IST)
विज्ञापन
नेपाल में इंडियन कंपनी GMR पर बम से हमला

काठमांडो : नेपाल में कुछ अज्ञात लोगों ने मंगलवाल को भारतीय ढाचागत कंपनी जीएमआर ग्रुप के कार्यालय पर हमला कर दिया. कंपनी के कार्यालय पर बम फेका गया. इतना ही नहीं वह बम पेट्रोल बम था. कंपनी नेपाल में अनेक प्रमुख पन-बिजली परियोजनाओं पर काम कर रही है. गौरतलब हो कि नेपाल इस समय मधेशी […]

विज्ञापन

काठमांडो : नेपाल में कुछ अज्ञात लोगों ने मंगलवाल को भारतीय ढाचागत कंपनी जीएमआर ग्रुप के कार्यालय पर हमला कर दिया. कंपनी के कार्यालय पर बम फेका गया. इतना ही नहीं वह बम पेट्रोल बम था. कंपनी नेपाल में अनेक प्रमुख पन-बिजली परियोजनाओं पर काम कर रही है.

गौरतलब हो कि नेपाल इस समय मधेशी आंदोलन से जूझ रहा है और भारत सरकार इस भारतीय कंपनी के परिसरों की सुरक्षा बढ़ाने की अपील नेपाल से पहले ही कर चुकी है. पुलिस का कहना है कि हमले में कार्यालय भवन की खिड़की क्षतिग्रस्त हो गयी वहीं जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है. नेपाल-भारत के संबंधों में हाल के दिनों में तनाव बढ़ा है . नेपाल में मधेशी आंदोलन चरम पर है और कई चक्रों की वार्ता के बाद भी वहां गाहे-बगाहे हिंसा जारी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola