ePaper

US में बंदूकों की हिंसा और ओबामा के आंसू

Updated at : 06 Jan 2016 2:05 PM (IST)
विज्ञापन
US में बंदूकों की हिंसा और ओबामा के आंसू

वाशिंगटन : भावुकता और संवेदना किसी भी व्यक्ति को प्रभावित करती है. चाहे वह सुपर पावर अमेरिका के राष्ट्रपति ही क्यों ना हों.आंसू भावनाओं के बहने के प्रतीक होते हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा उस वक्त रो पड़े जब वह बंदूकों पर लगाम लगाने की गुहार लगा रहे थे. ओबामा का मानना है कि प्रति […]

विज्ञापन

वाशिंगटन : भावुकता और संवेदना किसी भी व्यक्ति को प्रभावित करती है. चाहे वह सुपर पावर अमेरिका के राष्ट्रपति ही क्यों ना हों.आंसू भावनाओं के बहने के प्रतीक होते हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा उस वक्त रो पड़े जब वह बंदूकों पर लगाम लगाने की गुहार लगा रहे थे. ओबामा का मानना है कि प्रति वर्ष बंदूकों से जुड़ी हिंसा की वजह से कई लोग काल के गाल में समा जाते हैं.

न्यूटाऊन में तीन साल पहले एक हिंसा में जान गंवाने वाले 20 स्कूली छात्रों की याद में आयोजित एक समारोह में ओबामा उन्हें याद करते हुए रो पड़े. राष्ट्पति का कहना था कि जब भी मैं उन बच्चों को याद करता हूं तो बहुत दुखी हो जाता हूं. इसलिए लोगों को ऐसी कांग्रेस की मांग करनी चाहिए जो हथियार की लॉबी के सामने सर उठाकर खड़ा होने की हिम्मत रखते हों.

राष्ट्रपति ओबामा ने अमेरिका के उन बंदूक लॉबी को चेतावनी दी और कठोर शब्दों में कहा कि सरकार के काम में रुकावट डालने की इजाजत नहीं दी जा सकती. अब उनकी इतनी हिम्मत नहीं कि वे अमेरिका को बंधक बना सकें.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola