ePaper

पाकिस्तान में डॉक्टर की गोली मारकर हत्या

Updated at : 05 Jan 2016 4:30 PM (IST)
विज्ञापन
पाकिस्तान में डॉक्टर की गोली मारकर हत्या

पेशावर : पाकिस्तान में अफगानिस्तान सीमा से सटे अशांत उत्तर पश्चिम खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में एक अस्पताल में सामने आज अज्ञात बंदूकधारियों ने एक वरिष्ठ डॉक्टर की हत्या कर दी. डॉक्टर इसी अस्पताल में काम करता था. खैबर पख्तूनख्वा के डीएचक्यू अस्पताल बन्नू के समीप जब डॉ युसूफ क्लीनिक जा रहे थे तब बंदूकधारियों ने […]

विज्ञापन

पेशावर : पाकिस्तान में अफगानिस्तान सीमा से सटे अशांत उत्तर पश्चिम खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में एक अस्पताल में सामने आज अज्ञात बंदूकधारियों ने एक वरिष्ठ डॉक्टर की हत्या कर दी. डॉक्टर इसी अस्पताल में काम करता था. खैबर पख्तूनख्वा के डीएचक्यू अस्पताल बन्नू के समीप जब डॉ युसूफ क्लीनिक जा रहे थे तब बंदूकधारियों ने उनकी कार पर अंधाधुंध गोलियां चलायी. फलस्वरुप मौके पर ही उनकी मौत हो गयी.

पुलिस ने इलाके को घेर लिया है और अपराधस्थल से सबूत जुटाना शुरु कर दिया है. एक अन्य घटना में कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने दक्षिण वजीरिस्तान एजेंसी से सटे डेरा इस्माइल खान जिले में छापे के दौरान तीन आतंकवादियों को गिरफ्तार किया. पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सभी संदिग्ध किसी आतंकवादी गतिविधि को अंजाम देने के लिए डेरा इस्माइल खान के शहीद आबाद में छिपे थे. उनके पास से पांच किलोग्राम विस्फोटक मिला. ये लोग एक प्रतिबंधित संगठन से संबद्ध हैं. प्रवक्ता के अनुसार आरोपी आतंकी गतिविधियों और जबरन वसूली में शामिल रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola