चीन में भूस्खलन, चार की मौत

Updated at : 14 Nov 2015 10:48 AM (IST)
विज्ञापन
चीन में भूस्खलन, चार की मौत

बीजिंग : पूर्वी चीन के झेजियांग प्रांत के एक गांव में भूस्खलन के बाद चार लोगों की मौत हो गयी और 33 अन्य घायल हो गये. शहर की सरकार ने एक बयान में कहा कि यह भूस्खलन कल रात को याशी टाउनशिप में हुआ. यह इलाका लिशुई सिटी के लियांदू जिले में आता है. बयान […]

विज्ञापन

बीजिंग : पूर्वी चीन के झेजियांग प्रांत के एक गांव में भूस्खलन के बाद चार लोगों की मौत हो गयी और 33 अन्य घायल हो गये. शहर की सरकार ने एक बयान में कहा कि यह भूस्खलन कल रात को याशी टाउनशिप में हुआ. यह इलाका लिशुई सिटी के लियांदू जिले में आता है.

बयान में कहा गया कि भारी मात्रा में मिट्टी और चट्टानों के नीचे गांव के 20 घर दब गये. सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने कहा कि भूस्खलन के तुरंत बाद ही बचाव कार्य शुरु हो गये थे. आज सुबह तक चार शव बरामद कर लिए गए थे और जिंदा मिले एकमात्र व्यक्ति को इलाके के अस्पताल में भर्ती कराया गया.स्थानीय मौसम ब्यूरो ने कहा कि लिशुई में पिछले दो दिन से भारी बारिश हो रही है. भूस्खलन के समय भी बारिश जारी थी

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola