मिस्र में लू लगने से 21 लोगों की मौत

काहिरा : मिस्र में भीषण लू के चलते कम से कम 21 लोगों की मौत हो गई है. समूचा अरब देश जबर्दस्त गर्मी से परेशान है जहां तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है. स्वास्थ्य मंत्रालय ने कल एक बयान में कहा कि राजधानी काहिरा में 15 लोगों की जानें गयी है. मतरुह शहर […]
काहिरा : मिस्र में भीषण लू के चलते कम से कम 21 लोगों की मौत हो गई है. समूचा अरब देश जबर्दस्त गर्मी से परेशान है जहां तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है. स्वास्थ्य मंत्रालय ने कल एक बयान में कहा कि राजधानी काहिरा में 15 लोगों की जानें गयी है. मतरुह शहर में चार और उपरी मिस्र के क्वेना शहर में दो लोगों की मौत हुई है.
मिस्र के मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को काहिरा में तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और उपरी मिस्र के इलाकों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. लोगों को धूप में न निकलने की सलाह दी गई है. लू 25 अगस्त तक जारी रह सकती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




