Holika Dahan 2026: आज है होलिका दहन, जानें पूजा का शुभ मुर्हूत, विधि और सामग्री
Published by : Neha Kumari Updated At : 02 Mar 2026 11:25 AM
होलिका दहन पूजा
Holika Dahan 2026: 2 मार्च 2026 को होलिका दहन किया जाएगा. यदि आप भी पहली बार यह पूजा करने जा रहे हैं, तो जान लें कि होलिका दहन पूजा में किन सामग्रियों की आवश्यकता होती है और इस दिन पूजा कैसे की जाती है. साथ ही, इस दिन किस मुहूर्त पर पूजा करना शुभ रहेगा.
Holika Dahan 2026: होलिका दहन भारत में मनाया जाने वाला एक विशेष पर्व है. यह होली के पर्व से एक दिन पहले मनाया जाता है. यह पर्व बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है. हर वर्ष यह पर्व फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है. मान्यता है कि होलिका की अग्नि वातावरण की नकारात्मकता और बुराइयों को जलाकर भस्म कर देती है तथा सकारात्मकता का संचार करती है.
होलिका दहन 2026: शुभ मुहूर्त और तिथियां
- होलिका दहन: 02 मार्च 2026, दिन सोमवार
- फाल्गुन पूर्णिमा तिथि प्रारंभ: 02 मार्च 2026, सोमवार को सुबह 05 बजकर 19 मिनट पर
- फाल्गुन पूर्णिमा तिथि समाप्त: 03 मार्च 2026, मंगलवार को सुबह 04 बजकर 33 मिनट पर
- होलिका दहन मुहूर्त: 02 मार्च 2026, सोमवार को शाम 05 बजकर 52 मिनट से रात 08 बजकर 20 मिनट तक
पूजन सामग्री की सूची (Samagri List)
- एक लोटा गंगाजल या शुद्ध जल
- कच्चा सूत (मोली)
- रोली और अक्षत
- पीली सरसों
- हल्दी की गांठ
- अगरबत्ती
- दीपक
- गोबर के कंडों (बड़कुल्ले) की माला
- बताशे
- गुड़
- फल
- गेहूं की नई बालियां
- नारियल
पूजन की सरल विधि (Puja Vidhi)
- होलिका दहन के दिन शाम के समय सार्वजनिक होलिका स्थल पर जाकर पूजा करना अत्यंत फलदायी माना जाता है. इस दिन सबसे पहले स्नान कर स्वच्छ वस्त्र धारण करें.
- पूजा स्थल पर पूर्व या उत्तर दिशा की ओर मुख करके बैठें. इसके बाद भगवान विष्णु और भक्त प्रह्लाद का ध्यान करें तथा पूजा का संकल्प लें.
- फिर लकड़ी से बनाई गई होलिका के सामने जल अर्पित करें. इसके बाद रोली, अक्षत, फूल, हल्दी की गांठ, मूंग की दाल, बताशे और कच्चा सूत अर्पित करें.
- होलिका के चारों ओर कच्चे सूत को लपेटते हुए 3, 5 या 7 बार परिक्रमा करें. इसके बाद नई फसल की बालियां और नारियल अग्नि में अर्पित करें.
- अंत में हाथ जोड़कर परिवार की सुख-समृद्धि और आरोग्य की प्रार्थना करें.
यह भी पढ़ें: आज होलिका दहन पर भेजें शुभकामनाएं और फैलाएं खुशियों की रोशनी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Neha Kumari
नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










