ईरान में फंसे झारखंड के हुसैनाबाद के तीन छात्र, चिंतित परिजनों ने सरकार से लगाई गुहार

ईरान में फंसे हुसैनाबाद के छात्र सैयद सलमान हुसैन (बाएं), सैयद जिशान हुसैन (दाहिने) और जिशान हुसैन (इनसेट में ऊपर बीच में).
Hussainabad News: ईरान-इजरायल-अमेरिका संघर्ष के बीच हुसैनाबाद के तीन छात्र ईरान में फंसे हैं. चिंतित परिजनों ने केंद्र और राज्य सरकार से सुरक्षित वापसी की गुहार लगाई है. इधर हुसैनाबाद में मुस्लिम समाज ने कैंडल मार्च निकालकर विरोध जताया और ईरान के समर्थन में नारेबाजी की. इससे संबंधित पूरी खबर नीचे पढ़ें.
हुसैनाबाद से सैयद नौशाद अहमद की रिपोर्ट
Hussainabad News: ईरान और इजराइल अमेरिका के बीच चल रही संघर्ष के वजह से मिडिल-ईस्ट में उथल पुथल मची हुई है. ईरान की राजधानी तेहरान समेत कई प्रमुख शहरों में हमला हुआ है. वहां पर हायर एजुकेशन के लिए पलामू जिला के हुसैनाबाद नगर पंचायत क्षेत्र के सैयद टोली मोहल्ला के तीन छात्र फंसे हुए हैं. इन छात्रों में सैयद जिशान हुसैन पिता स्वर्गीय मुज्जफर हुसैन, सैयद सलमान हुसैन पिता स्वर्गीय मुज्जफर हुसैन और जिशान हुसैन पिता सगीर हुसैन के नाम शामिल हैं. उनके परिजनों ने बताया कि दीनी तालीम के लिए ईरान के कुंभ शहर में रहते थे, लेकिन युद्ध शुरू होने की वजह से तीनों छात्रों के साथ उनके परिजन चिंतित हैं. परिजनों ने केंद्र और राज्य सरकार से उन्हें स्वदेश लाने की गुहार लगाई है.
खामेनई की कथित हत्या के विरोध में निकाला कैंडल मार्च
पलामू जिले के हुसैनाबाद शहरी क्षेत्र में रविवार की रात्रि आठ बजे मुस्लिम समाज के लोगों ने ईरान के सुप्रीम लीडर सैयद अली खामेनई की कथित हत्या के विरोध में कैंडल मार्च निकाला. उनके काफी आक्रोश देखा गया. जुलूस की शुरुआत सदर इमामबाड़ा से की गई, जो शहर के मुख्य बाजार, गांधी चौक, आंबेडकर चौक होते हुए जेपी चौक पर पहुंचकर एक शोक सभा में तब्दील हो गया. इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने इजरायल और अमेरिका के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. प्रदर्शनकारियों ने कहा कि अब समय आ गया है कि दमनकारी ताकतों के खिलाफ पूरी दुनिया एकजुट होकर आवाज बुलंद करे.
ईरान की जीत का संकल्प
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि खामेनई की शहादत से ईरान का हौसला टूटने वाला नहीं है. उन्होंने विश्वास जताया कि अंततः ईरान की जीत होगी और अब वक्त आ गया है कि फिलिस्तीन को पूर्ण रूप से आजाद कराया जाए. प्रदर्शन में शामिल मुस्लिम समाज के लोगों ने स्पष्ट किया कि ईरान परमाणु ऊर्जा का उपयोग केवल शांतिपूर्ण कार्यों के लिए कर रहा है. लेकिन, अमेरिका और इजरायल इसे बहाना बनाकर हमला कर रहे हैं.
इसे भी पढ़ें: US मिलिट्री पावर: ईरान में 1000 ठिकाने तबाह, इन हथियारों से बरसाए बम-बारूद; पूरी लिस्ट
कैंडल मार्च में मुख्य रूप से मौलाना सैयद अली सजीर, रिजवी, मौलाना सैयद जिशान, मौलाना सैयद मुसबी रजा, सैयद तक्की हुसैन, इकबाल हुसैन, शेर अली, फिरोज हुसैन, सब्बीर अहमद, आरजू खान, सैफ हुसैन, सैयद हसीम अली, नवनिर्वाचित नगर पंचायत अध्यक्ष अजय कुमार भारती, प्रणव सुमन, महताब खान, समेत हजारों की संख्या में लोग शामिल थे. जुलूस में हैदरनगर, झरगाढ़ा, के शिया समुदाय के लोग शामिल हुए.
इसे भी पढ़ें: होली में शराब पीकर हुड़दंग मचाने वालों की खैर नहीं, सरायकेला में पुलिस ने वसूला जुर्माना
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By KumarVishwat Sen
कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




