चीन की आवासीय इमारत में विस्फोट, चार की मौत, 11 घायल

Updated at : 13 Jun 2015 10:55 AM (IST)
विज्ञापन
चीन की आवासीय इमारत में विस्फोट, चार की मौत, 11 घायल

बीजिंग : पूर्वोत्तर चीन के लिओनिंग प्रांत की एक आवासीय इमारत में विस्फोट से चार लोगों की मौत हो गई और 11 अन्य लोग घायल हो गए. नगर जनसंपर्क कार्यालय के एक बयान के अनुसार हुलुदाओ शहर में कल सुबह करीब पांच बजे विस्फोट के बाद इमारत का एक हिस्सा ढह गया. 11 घायलों को […]

विज्ञापन

बीजिंग : पूर्वोत्तर चीन के लिओनिंग प्रांत की एक आवासीय इमारत में विस्फोट से चार लोगों की मौत हो गई और 11 अन्य लोग घायल हो गए. नगर जनसंपर्क कार्यालय के एक बयान के अनुसार हुलुदाओ शहर में कल सुबह करीब पांच बजे विस्फोट के बाद इमारत का एक हिस्सा ढह गया. 11 घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घायलों में इमारत में रहने वाले लोग और घटनास्थल के पास से गुजर रहे लोग शामिल हैं.

एक निवासी ने कहा, ‘‘ मुझे लगा कि भूकंप आया है.’’ सरकारी संवाद समिति शिंहुआ ने दुर्घटना में जीवित बचे एक व्यक्ति के हवाले से कहा, ‘‘ मैं तत्काल इमारत से बाहर निकला और मुझे इमारत से धुआं निकलता दिखाई दिया.’’ ऐसा माना जा रहा है कि गैस लीक होने के कारण यह विस्फोट हुआ.

हुलुदाओ शहर में 31 मई को भी इसी प्रकार का विस्फोट हुआ था जिसमें दो लोगों की मौत हो गई थी और 11 अन्य लोग घायल हुए थे. इस बीच दमकलकर्मियों ने चीन में ज्यांग्सू प्रांत के नानजिंग में कल रात एक रासायनिक संयंत्र में विस्फोट के बाद लगी आग को काबू कर लिया है. इस आग को बुझाने की कोशिश में एक दमकल कर्मी और संयंत्र के तीन कर्मी मामूली रुप से घायल हो गए.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola