पाकिस्तान में आतंकवादियों ने बसों से अगवा किये गए 21 यात्रियों की हत्या की
Updated at : 30 May 2015 5:00 PM (IST)
विज्ञापन

कराची : आतंकियों ने पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में कराची जा रही दो बसों के करीब 30 यात्रियों को अगवा करने के बाद कम से कम 21 की हत्या कर दी. अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा बलों की वर्दी पहने कई आतंकियों ने कल रात मस्तंग जिले में क्वेटा से कराची जा रही दो […]
विज्ञापन
कराची : आतंकियों ने पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में कराची जा रही दो बसों के करीब 30 यात्रियों को अगवा करने के बाद कम से कम 21 की हत्या कर दी.
अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा बलों की वर्दी पहने कई आतंकियों ने कल रात मस्तंग जिले में क्वेटा से कराची जा रही दो बसों पर हमला कर 30 यात्रियों को अगवा कर लिया और बाद में उनमें से कम से कम 21 की हत्या कर दी.
सुरक्षा कर्मियों ने बंदूकधारियों की तलाश के लिए मस्तंग जिले के खडकोचे इलाके में सघन अभियान चलाया और छह यात्रियों को बरामद कर लिया. बलूचिस्तान के गृह मंत्री सरफराज बुग्ती ने पीटीआई को बताया कि भारी वाहनों में करीब 20 से 25 की संख्या में सवार होकर आए अज्ञात बंदूकधारियों ने दो यात्री बसों को रुकवाया.
उन्होंने बताया, बसों से यात्रियों को उतारा गया और उनमें से 30 को अगवा कर लिया गया. सैन्य अभियान शुरु होने के बाद अगवा लोगों की हत्या कर दी गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




