पाक राष्ट्रपति के बेटे पर बम से हमला, 7 की मौत, 13 घायल

कराची: पाकिस्तान के सबसे बड़े शहर करांची में हाल ही में एक बस पर बंदूकधारियों की गोलीबारी में 43 लोगों के मारे जाने की घटना के बाद सोमवार को राष्ट्रपति ममनून हुसैन के बेटे सलमान ममनून पर बम से हमले की खबर सुनते ही लोगों में दहशत फैल गया है. उधर, इस हमले में सलमान […]
कराची: पाकिस्तान के सबसे बड़े शहर करांची में हाल ही में एक बस पर बंदूकधारियों की गोलीबारी में 43 लोगों के मारे जाने की घटना के बाद सोमवार को राष्ट्रपति ममनून हुसैन के बेटे सलमान ममनून पर बम से हमले की खबर सुनते ही लोगों में दहशत फैल गया है. उधर, इस हमले में सलमान बाल-बाल बच गए. सलमान के काफिले पर यह हमला अशांत बलूचिस्तान क्षेत्र में हुआ और इसमें कम-से-कम सात लोग मारे गये. जबकि इस हमले में चार पुलिसकर्मी समेत 13 लोग घायल हो गये. हमले की जिम्मेदारी अब तक किसी समूह ने नहीं ली है.
जानकारी के मुताबिक विस्फोट बलूचिस्तान को लाहौर से जोड़ने वाले हब औद्योगिक क्षेत्र में एक रेस्तरां के सामने रविवार को हुआ. सलमान का काफिला यहां से गुजर रहा था. एक अधिकारी ने बताया, विस्फोटक रेस्तरां के निकट खड़ी एक बाइक में लगाया गया था. जाहिर तौर पर आतंकियों को जानकारी थी कि राष्ट्रपति के पुत्र सलमान वहां से गुजरेंगे. वह इस क्षेत्र में एक व्यवसाय शुरु कर रहे हैं इसलिए वह अकसर हब औद्योगिक क्षेत्र जाया करते हैं. हब के पुलिस जांच अधीक्षक जाम मंदोखेल ने कहा सलमान का काफिला और जिला पुलिस अधिकारी लसबेला बशीर बरोही इस जगह से गुजर रहे थे जब विस्फोट हुआ. उन्होंने बताया, सलमान के काफिले में शामिल कराची पुलिस के एक एएसआइ और तीन अन्य पुलिसकर्मियों को चोटें आईं. वहीं, एक टीवी चैनल के अनुसार विस्फोट इतना जोरदार था कि आसपास के क्षेत्र में इसकी आवाज सुनाई पड़ी और नजदीकी दुकानों के शीशे टूट गये. इसकी वजह से स्थानीय लोगों घबरा गए.
उल्लेखनीय है कि बीते दिनों करांची में एक बस पर बाइक सवार हमलावरों ने हमला कर 43 लोगों को मौत के घाट उतार दिया था. इस बस में शिया समुदाय के 60 से अधिक लोग सवार थे. इस गोलीबारी में घायल होने वालों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं. हमलावरों ने पहले बस के ड्राइवर को गोली मारी और फिर बस के अंदर घुसकर फायरिंग कर दी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




