जहरीले खाने से बीमार हुए जरदारी, भ्रष्टाचार मामले में अदालत में पेश नहीं हो सके
Updated at : 05 May 2015 6:04 PM (IST)
विज्ञापन

इस्लामाबाद : विषाक्त भोजन खाने से बीमार हुए पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी आज भ्रष्टाचारी विरोधी अदालत में पेश नहीं हुए. जरदारी के वकील फारुक नाइक ने अदालत से कहा कि पूर्व राष्ट्रपति विषाक्त भोजन खाने की वजह से बीमार हैं और उल्टियां कर रहे हैं इसलिए उन्हें पेशी से छूट दी जाए. […]
विज्ञापन
इस्लामाबाद : विषाक्त भोजन खाने से बीमार हुए पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी आज भ्रष्टाचारी विरोधी अदालत में पेश नहीं हुए. जरदारी के वकील फारुक नाइक ने अदालत से कहा कि पूर्व राष्ट्रपति विषाक्त भोजन खाने की वजह से बीमार हैं और उल्टियां कर रहे हैं इसलिए उन्हें पेशी से छूट दी जाए.
न्यायाधीश खालिद महमूद रांझा ने अनुरोध को मंजूर करते हुए सुनवाई 13 मई तक के लिए टाल दी. रावलपिंडी की अदालत 2001 में जरदारी के खिलाफ दर्ज किए गए भ्रष्टाचार के मामले की सुनवाई कर रही है. जरदारी पर 1990 के दशक में अपनी दिवंगत पत्नी बेनजीर भुट्टो के शासनकाल में अवैध संपत्ति जमा करने का आरोप है. मामला कई कारणों से इतने सालों तक खिंचता चला आया है.
पूर्व सैन्य शासक परवेज मुशर्रफ के साथ एक विवादास्पद राजनीतिक समझौते के तहत मामला हटा लिया गया था, लेकिन बाद में सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर इसे दोबारा खोला गया. 2008 से 2013 के बीच राष्ट्रपति रहे जरदारी को इस दौरान राष्ट्रपति होने की वजह से रियायत मिली थी. लेकिन उनकी मुश्किलें बढाते हुए पिछले महीने भ्रष्टाचार विरोधी निगरानी संस्था नेशनल अकाउंटेबिलिटी ब्यूरो (एनएबी) ने एक बार फिर मामला खोल दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




