पाकिस्तान में मिराज लडाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त, दो मरे

इस्लामाबाद : पाकिस्तान के अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में आज एक मिराज लडाकू विमान एक नियमित प्रशिक्षण उडान के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिससे उसके पायलट और सह पायलट दोनों की मृत्यु हो गयी. पाकिस्तान वायु सेना (पीएएफ) ने एक बयान में कहा कि फ्रांस निर्मित लडाकू विमान डेरा इस्माइल खान शहर के पास दुर्घटनाग्रस्त […]
इस्लामाबाद : पाकिस्तान के अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में आज एक मिराज लडाकू विमान एक नियमित प्रशिक्षण उडान के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिससे उसके पायलट और सह पायलट दोनों की मृत्यु हो गयी. पाकिस्तान वायु सेना (पीएएफ) ने एक बयान में कहा कि फ्रांस निर्मित लडाकू विमान डेरा इस्माइल खान शहर के पास दुर्घटनाग्रस्त होकर गिर गया.
पीएएफ ने एक बयान में कहा, ‘‘पाकिस्तान वायुसेना खेद के साथ एक नियमित परिचालन प्रशिक्षण अभियान के दौरान पीएएफ के एक मिराज विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना देती है.’’ अधिकारियों ने बताया कि दुर्घटना में एयर कमोडोर शफाकत अली और फ्लाइट लेफ्टिनेंट सोहेब रशीद मारे गये हैं.
दुर्घटनाग्रस्त विमान को ढूंढने एवं बचाव के लिए एक अभियान शुरु किया गया है. साथ ही वायुसेना मुख्यालय ने दुर्घटना के कारण का पता लगाने के लिए एक बोर्ड ऑफ इन्क्वायरी के गठन का आदेश दिया है. दुर्घटना के कारण का अभी पता नहीं चला है लेकिन ऐसा लग रहा है कि हादसा किसी तकनीकी खराबी की वजह से हुआ.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




