पाकिस्तान को हराने के बाद भारतीय टीम ने नहीं मनाया जश्न

Updated at : 16 Feb 2015 4:35 PM (IST)
विज्ञापन
पाकिस्तान को हराने के बाद भारतीय टीम ने नहीं मनाया जश्न

मेलबर्न : विश्व कप के पहले मैच में भारत की पाकिस्तान पर जीत के बाद जहां पूरा देश जश्न में डूबा था, वहीं महेंद्र सिंह धौनी एंड कंपनी के पास इसका समय ही नहीं था. एडीलेड में देर रात तक भारतीय क्रिकेट प्रेमी जश्न मनाते रहे लेकिन क्रिकेटर इस तमाम हाइप से दूर जाना चाहते […]

विज्ञापन

मेलबर्न : विश्व कप के पहले मैच में भारत की पाकिस्तान पर जीत के बाद जहां पूरा देश जश्न में डूबा था, वहीं महेंद्र सिंह धौनी एंड कंपनी के पास इसका समय ही नहीं था. एडीलेड में देर रात तक भारतीय क्रिकेट प्रेमी जश्न मनाते रहे लेकिन क्रिकेटर इस तमाम हाइप से दूर जाना चाहते थे.

टीम के सहयोगी स्टाफ के एक अहम सदस्य ने बताया , यह सिर्फ पहला मैच था. जीत की खुशी सभी को थी लेकिन एक जीत का जश्न मनाने की क्या जरुरत है. क्या हमने विश्व कप जीत लिया है. कोई जश्न नहीं मनाया गया. खिलाड़ी थके हुए थे और उन्हें आराम की जरुरत थी. सभी अपने कमरों में चले गए.

सूत्र ने कहा , भारतीय टीम को सुबह एडीलेड से मेलबर्न की उडान लेनी थी. हम पिछले पंद्रह दिन से यहां थे और सभी ने मैच के बाद अपना सामान पैक किया. सभी को नींद की जरुरत थी. टीम प्रबंधन का मानना है कि क्रिकेट से कुछ समय का ब्रेक लिया जा सकता है लेकिन जश्न मनाने का कोई कारण नहीं है क्योकि अगला मुकाबला दक्षिण अफ्रीका से है जिसके पास एबी डिविलियर्स जैसा बल्लेबाज और डेल स्टेन जैसा तेज गेंदबाज है.
भारतीय प्रशंसकों के लिये ऐसी कोई बाध्यता नहीं थी और एडीलेड की मशहूर हाइंडले स्टरीट पर कल उनका सैलाब उमडा पडा था. एक छात्र आदर्श ने कहा , मैने 180 डालर का टिकट खरीदा और मेलबर्न से यहां मैच देखने आया. यह सपना सच होने जैसा है. विराट कोहली का शतक और भारत की पाकिस्तान पर जीत से ज्यादा क्या चाहिये. कुछ प्रशंसक इंटर कांटिनेंटल होटल के बाहर ढोलक की थाप पर नाचते रहे. भारतीय टीम इसी होटल में रुकी थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola