नेपाल सरकार करेगी सरकारी टेलीविजन और रेडियो का विलय
Updated at : 31 Jan 2015 7:00 PM (IST)
विज्ञापन

काठमांडो : नेपाल सरकार जल्द ही नेपाल टेलीविजन और रेडियो नेपाल का विलय कर, सरकार नियंत्रित इलेक्ट्रोनिक मीडिया को लोक प्रसारक सेवा में बदलने जा रही है. इस संबंध में मंत्री स्तरीय फैसला पहले ही लिया जा चुका है और इसके लिए सभी आवश्यक कार्रवाई की जा रही है. टेलीविजन की 30वीं वर्षगांठ पर आयोजित […]
विज्ञापन
काठमांडो : नेपाल सरकार जल्द ही नेपाल टेलीविजन और रेडियो नेपाल का विलय कर, सरकार नियंत्रित इलेक्ट्रोनिक मीडिया को लोक प्रसारक सेवा में बदलने जा रही है.
इस संबंध में मंत्री स्तरीय फैसला पहले ही लिया जा चुका है और इसके लिए सभी आवश्यक कार्रवाई की जा रही है. टेलीविजन की 30वीं वर्षगांठ पर आयोजित कार्यक्रम में नेपाल टेलीविजन के अध्यक्ष ने कहा, इस लक्ष्य के लिए मानव संसाधन, प्रबंधन और तकनीकी विकास हासिल करने के लिए जरुरी तैयारियां की जा रही हैं.
उन्होंने कहा कि सरकार इलैक्ट्रोनिक मीडिया में डिजिटल तकनीक पेश करने की दिशा में भी काम कर रही है. सूचना और प्रसारण मंत्रालय में सचिव सुनील बहादुर मल्ला ने समय और हालात की जरुरतों के अनुसार सरकारी संचार सेवा के उन्नयन की जरुरत पर बल दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




