ePaper

आस्ट्रेलिया ने भारत जाने वाले अपने नागरिकों को आतंकी हमले के प्रति किया आगाह

Updated at : 07 Jan 2015 11:37 AM (IST)
विज्ञापन
आस्ट्रेलिया ने भारत जाने वाले अपने नागरिकों को आतंकी हमले के प्रति किया आगाह

मेलबर्न : ऑस्ट्रेलिया ने भारत के लिए अपने यात्रापरामर्श को संशोधित करते हुए आतंकी खतरों का हवाला दिया और अपने नागरिकों से देश की यात्राकरने के दौरान बेहद सावधानी बरतने को कहा है. विदेश और कारोबार मामलों के विभाग (डीएफएटी) ने कल अपने ताजा परामर्श में भारत जाने वाले आस्ट्रेलिया के नागरिकों को आगाह किया […]

विज्ञापन

मेलबर्न : ऑस्ट्रेलिया ने भारत के लिए अपने यात्रापरामर्श को संशोधित करते हुए आतंकी खतरों का हवाला दिया और अपने नागरिकों से देश की यात्राकरने के दौरान बेहद सावधानी बरतने को कहा है.

विदेश और कारोबार मामलों के विभाग (डीएफएटी) ने कल अपने ताजा परामर्श में भारत जाने वाले आस्ट्रेलिया के नागरिकों को आगाह किया कि भारत के बडे शहर के होटलों में आतंकवादी हमले करने की साजिश रच सकते हैं. डीएफएटी ने कहा है, ‘‘आतंकी खतरे, नागरिक अशांति, अपराध तथा वाहन दुर्घटनाओं की उंची दर को देखते हुए हम नागरिकों को भारत की यात्रा के दौरान पूरी सावधानी बरतने की सलाह देते हैं.’’

इसमें कहा गया है, ‘‘हमें लगातार ऐसी खबरें मिल रही हैं कि आतंकवादी भारत में हमले की साजिश रच रहे हैं और बिना किसी चेतावनी के कहीं भी किसी भी जगह यह हमला हो सकता है, ऐसी जगह भी, जहां ऑस्ट्रेलियाई अक्सर आते जाते हैं.’’

डीएफएटी ने कहा है कि नई सूचनाओं को देखते हुए परामर्श जारी किया गया है. हालांकि सूचनाओं की जांच की जा रही है. अपने ताजा परामर्श में डीएफएटी ने इंडोनेशिया जाने वाले अपने नागरिकों से भी बेहद चौकसी बरतने को कहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola