ePaper

अमेरिका : दो पुलिस अधिकारियों की हत्या करने वाले का लंबा आपराधिक इतिहास

Updated at : 22 Dec 2014 1:08 PM (IST)
विज्ञापन
अमेरिका : दो पुलिस अधिकारियों की हत्या करने वाले का लंबा आपराधिक इतिहास

न्यूयार्क : न्यूयॉर्क में अपनी गश्ती कार में मौजूद दो पुलिस अधिकारियों पर जानलेवा हमला करने वाले अपराधी के एक लंबे आपराधिक इतिहास के साथ ही मानसिक असंतुलन का भी इतिहास रहा है और एक साल पहले वह खुद को फांसी लगाने की कोशिश कर चुका है. प्रमुख जासूस रॉबर्ट बोयस ने कल कहा कि […]

विज्ञापन

न्यूयार्क : न्यूयॉर्क में अपनी गश्ती कार में मौजूद दो पुलिस अधिकारियों पर जानलेवा हमला करने वाले अपराधी के एक लंबे आपराधिक इतिहास के साथ ही मानसिक असंतुलन का भी इतिहास रहा है और एक साल पहले वह खुद को फांसी लगाने की कोशिश कर चुका है.

प्रमुख जासूस रॉबर्ट बोयस ने कल कहा कि गोलीबारी करने के पहले इस्माइल ब्रिंस्ले ने ब्रुकलिन की सड़कों पर लोगों से कहा था कि इंस्टाग्राम पर उसे फॉलो करें. इसके बाद उसने लोगों से कहा कि देखो मैं क्या करने जा रहा है.
शहर के पुलिस विभाग और अमेरिका के आसपास के यूनियन नेताओं ने पुलिस अधिकारियों को अपनी दिनचर्या बदलने की चेतावनी दी है क्योंकि ब्रिंस्ले ने घटना के पहले श्वेत पुलिस अधिकारियों के हाथों मारे गये अश्वेत लोगों के लिए बदला लेने की धमकी सोशल मीडिया पर दी थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola