अमेरिका में गोलीबारी में छह की मौत, संदिग्ध की तलाश

न्यूयॉर्क : अमेरिका के फिलाडेल्फिया शहर के नजदीक एक बंदूकधारी ने अलग-अलग जगहों पर गोलीबारी कर छह लोगों को मार डाला और एक अन्य को घायल कर दिया. पुलिस घटना को अंजाम देने वाले संदिग्ध की तलाश कर रही है. मोंटगोमरी काउंटी, पेनसिल्वानिया में अधिकारियों ने कल बताया कि गोलीबारी के शिकार हुए लोग घटना […]
न्यूयॉर्क : अमेरिका के फिलाडेल्फिया शहर के नजदीक एक बंदूकधारी ने अलग-अलग जगहों पर गोलीबारी कर छह लोगों को मार डाला और एक अन्य को घायल कर दिया. पुलिस घटना को अंजाम देने वाले संदिग्ध की तलाश कर रही है.
मोंटगोमरी काउंटी, पेनसिल्वानिया में अधिकारियों ने कल बताया कि गोलीबारी के शिकार हुए लोग घटना को अंजाम देने के संदिग्ध ब्रैडली विलियम स्टोन (35) के ‘पारिवारिक संबंधी’ थे. बताया जाता है कि मारे गए लोगों में एक महिला भी है जिसे उसके घर में मध्य रात्रि के समय मारा गया. उसके पडोसियों ने बताया कि इसके बाद संदिग्ध महिला के बच्चों को लेकर घर से भाग गया.
एबीसी टेलीविजन से संबद्ध डब्ल्यूपीवीआई ने शुरु में कहा था कि संदिग्ध सेवानिवृत्त सैनिक माना जाता है. गोलीबारी फिलाडेल्फिया के तीन उपनगरीय क्षेत्रों सडर्टन, लैंसडेल और लोअर सलफोर्ड में हुई. अधिकारियों ने कहा कि पुलिस चौथे स्थान, पेंसबर्ग नगर में तलाश कर रही है जहां का स्टोन निवासी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




