ePaper

अमेरिका ने सीरिया के उपर उड़ान निषिद्ध क्षेत्र बनाने संबंधी खबरों को किया खारिज

Updated at : 02 Dec 2014 12:59 PM (IST)
विज्ञापन
अमेरिका ने सीरिया के उपर उड़ान निषिद्ध क्षेत्र बनाने संबंधी खबरों को किया खारिज

वाशिंगटन : अमेरिका ने सीरिया की वायुसीमा में उड़ान निषिद्ध क्षेत्र बनाने की फिलहाल किसी योजना की संभावना को खारिज किया है. खबरें थीं कि अमेरिका इस संबंध में तुर्की से बात कर रहा है. व्हाइट हाउस के प्रेस सचिव जोश अर्नेस्ट ने कल यहां कहा कि जहां तक विशिष्ट उडान निषिद्ध क्षेत्र के प्रस्ताव […]

विज्ञापन

वाशिंगटन : अमेरिका ने सीरिया की वायुसीमा में उड़ान निषिद्ध क्षेत्र बनाने की फिलहाल किसी योजना की संभावना को खारिज किया है. खबरें थीं कि अमेरिका इस संबंध में तुर्की से बात कर रहा है.

व्हाइट हाउस के प्रेस सचिव जोश अर्नेस्ट ने कल यहां कहा कि जहां तक विशिष्ट उडान निषिद्ध क्षेत्र के प्रस्ताव से संबंधित सवाल है तो हम कई मौकों पर यह बिल्कुल स्पष्ट कर चुके हैं कि हम तुर्कों के साथ व्यापक विकल्पों पर चर्चा को तैयार हैं, लेकिन इस बिन्दु पर हमें नहीं लगता कि उड़ान निषिद्ध क्षेत्र वहां उपयुक्त रहेगा.
उन्होंने कहा कि इसलिए ये बातचीत जारी है और हम तुर्की में अपने सहयोगियों से मिलने वाले प्रस्तावों के लिए लगातार तैयार हैं. हम इस तरह के मुद्दों पर निश्चित तौर पर उनके मत को महत्व देते हैं, लेकिन हमें नहीं लगता कि इस बिन्दु पर कोई विशिष्ट उड़ान निषिद्ध क्षेत्र हितों के लिए बेहतर होगा.
सीरिया में 2011 के शुरू से जब से गृहयुद्ध भड़का है, तब से विद्रोहियों और शरणार्थियों की रक्षा के लिए एक उड़ान निषिद्ध क्षेत्र बनाए जाने की बार-बार मांग उठ रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola