61 भारतीय मछुआरे पाकिस्तान में गिरफ्तार

Updated at : 21 Nov 2014 2:09 PM (IST)
विज्ञापन
61 भारतीय मछुआरे पाकिस्तान में गिरफ्तार

कराची : भारत के कम से कम 61 मछुआरों को पाकिस्तान की जलसीमा का कथित तौर पर उल्लंघन करने के लिए पाकिस्तानी अधिकारियों ने गिरफ्तार किया है और उनकी 11 नौकाएं जब्त कर ली गई हैं. एक पुलिस अधिकारी ने आज कहा कि कल गिरफ्तार किए गए मछुआरों को कराची स्थित डॉक्स पुलिस चौकी में […]

विज्ञापन

कराची : भारत के कम से कम 61 मछुआरों को पाकिस्तान की जलसीमा का कथित तौर पर उल्लंघन करने के लिए पाकिस्तानी अधिकारियों ने गिरफ्तार किया है और उनकी 11 नौकाएं जब्त कर ली गई हैं.

एक पुलिस अधिकारी ने आज कहा कि कल गिरफ्तार किए गए मछुआरों को कराची स्थित डॉक्स पुलिस चौकी में स्थानांतरित कर दिया गया है. सभी गिरफ्तार मछुआरों को विदेशी कानून एवं मत्स्य कानून के तहत आरोपित किया गया है.

दोनों देशों के मछुआरे जब भी गलती से पाकिस्तान के दक्षिणी प्रांत सिंध एवं गुजरात के बीच की अचिन्हित जलसीमा में प्रवेश करते हैं, तो दोनों देश एक-दूसरे के मछुआरों को अक्सर गिरफ्तार करते रहते हैं. ये मछुआरे अक्सर कई-कई साल सलाखों के पीछे गुजारते हैं. भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए जिस समय पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ नई दिल्ली आए थे, तब 150 से ज्यादा भारतीय मछुआरों को उनकी नौकाओं के साथ मुक्त कर दिया गया था.

उस अवसर पर पाकिस्तान ने कहा था कि उन सभी मछुआरों को मुक्त कर दिया गया है, जिनकी राष्ट्रीयता की पुष्टि भारत ने की है. अभी भी दर्जनों मछुआरे पाकिस्तान में हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola