ePaper

सात माह में कोड़ा की संपत्ति 58 लाख घटी

Updated at : 11 Nov 2014 8:57 AM (IST)
विज्ञापन
सात माह में कोड़ा की संपत्ति 58 लाख घटी

मनोज कुमार चाईबासा : पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा की संपत्ति वर्ष 2009 से वर्ष 2014 के बीच पांच गुना बढ़ी है. जहां वर्ष 2009 में मधु कोड़ा के पास चल संपत्ति के रूप में कुल 38,01,514 रुपये थे. वहीं वर्ष 2014 के मार्च माह में मधु कोड़ा की चल संपत्ति लगभग 1,69,35,581 रुपये थी, जो […]

विज्ञापन
मनोज कुमार
चाईबासा : पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा की संपत्ति वर्ष 2009 से वर्ष 2014 के बीच पांच गुना बढ़ी है. जहां वर्ष 2009 में मधु कोड़ा के पास चल संपत्ति के रूप में कुल 38,01,514 रुपये थे. वहीं वर्ष 2014 के मार्च माह में मधु कोड़ा की चल संपत्ति लगभग 1,69,35,581 रुपये थी, जो नवंबर माह में घट कर लगभग 1.10 करोड़ हो गयी. साल के मार्च से नवंबर माह तक कोड़ा की चल संपत्ति में लगभग 58 लाख रुपये की गिरावट आयी है. इस तरह पांच साल में मधु कोड़ा की संपत्ति में तीन गुना इजाफा हुआ है.
कोड़ा पर दर्ज है आठ मामले
आय से अधिक संपत्ति तथा अन्य मामले को मिला कर मधु कोड़ा पर आठ मामले दर्ज हैं. आठ में से एक मामला चुनाव आयोग से संबंधित है. जिसमें अभी सुनवाई चल रही है. सात मामलों में से दो में अभी चार्ज फ्रेम नहीं हुआ है. चार मामले में चार्ज फ्रेम हो गया है. वहीं एक मामले में फैसला आने वाला है.
कोड़ा दंपती समेत सात ने दाखिल किये नामांकन
रांची : झारखंड में दूसरे चरण के चुनाव के लिए सोमवार को कुल सात नामांकन पत्र दाखिल किये गये. मंझिगांव विधानसभा सीट से पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने नामांकन पत्र दाखिल किया. वहीं उनकी पत्नी गीता कोड़ा ने जगन्नाथपुर विधानसभा सीट से नामांकन भरा.
तमाड़ से माले की लखीमनी देवी, जुगसलाई से निर्दलीय भास्कर मुखी, तोरपा से अखिल भारतीय झारखंड पार्टी के सोमरन टोप्पो, मांडर से सुनील उरांव और सिसई से झाविमो के ए बोदरा ने नामांकन दाखिल किया. दूसरे चरण के चुनाव के लिए अब तक कुल 11 नामांकन दाखिल किये गये हैं. इस चरण के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 14 नवंबर है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola