ePaper

कल आयेगी चुनाव आयोग की टीम

Updated at : 11 Nov 2014 8:54 AM (IST)
विज्ञापन
कल आयेगी चुनाव आयोग की टीम

रांची : 12 नवंबर को भारत का निर्वाचन आयोग की टीम रांची आ रही है. देश के मुख्य निर्वाचन आयुक्त वीएस संपत के नेतृत्व में आयोग की टीम दो दिनों के दौरे पर आयेगी. टीम में निर्वाचन आयुक्त एचएस ब्रrा और डी जैदी भी शामिल रहेंगे. झारखंड विधानसभा आम चुनाव-2014 की तैयारियों की समीक्षा करेगी. […]

विज्ञापन
रांची : 12 नवंबर को भारत का निर्वाचन आयोग की टीम रांची आ रही है. देश के मुख्य निर्वाचन आयुक्त वीएस संपत के नेतृत्व में आयोग की टीम दो दिनों के दौरे पर आयेगी. टीम में निर्वाचन आयुक्त एचएस ब्रrा और डी जैदी भी शामिल रहेंगे. झारखंड विधानसभा आम चुनाव-2014 की तैयारियों की समीक्षा करेगी. 12 नवंबर को दिन के 3.30 बजे से शाम छह बजे तक आयोग के सदस्य राज्य के विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से मिलेंगे.
13 नवंबर की सुबह 9.30 बजे से दिन के 1.30 बजे तक आयोग के सदस्य राज्य के सभी उपायुक्तों, आरक्षी अधीक्षकों, आरक्षी महानिरीक्षकों, आरक्षी उप महानिरीक्षकों, प्रमंडलों के आयुक्तों व चुनाव पर्यवेक्षकों के साथ उच्च स्तरीय बैठक करेंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola