VIRAL: डोनाल्ड ट्रंप का ''बाहुबली'' अवतार, खुद वीडियो शेयर कर लिखा- भारत में दोस्तों से मिलने के लिए उत्साहित हूं

Donald trump retweets baahubali video नयी दिल्ली/वॉशिंगटन. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप सोमवार को अपने भारत के पहले आधिकारिक दौरे पर आ रहे हैं. ट्रंप की इस यात्रा को लेकर भारत में तैयारियां पूरी हो चुकी हैं. ट्रंपभी इस दौरे को लेकर काफी उत्साहित हैं. वो लगातार सोशल मीडिया पर भारत दौरे से जुड़ी जानकारी शेयर […]
Donald trump retweets baahubali video नयी दिल्ली/वॉशिंगटन. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप सोमवार को अपने भारत के पहले आधिकारिक दौरे पर आ रहे हैं. ट्रंप की इस यात्रा को लेकर भारत में तैयारियां पूरी हो चुकी हैं. ट्रंपभी इस दौरे को लेकर काफी उत्साहित हैं. वो लगातार सोशल मीडिया पर भारत दौरे से जुड़ी जानकारी शेयर कर रहे हैं. एक बार फिर ट्रंप ने कुछ ऐसा ही किया है.
दरअसल, उन्होंने एक मॉर्फ्ड वीडियो शेयर किया है, जिसमें वे ‘बाहुबली’ बने नजर आ रहे हैं. डोनाल्ड ट्रंप का सुपरहिट फिल्म ‘बाहुबली के अवतार में यह वीडियो इंटरनेट पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में फोटोशॉप का इस्तेमाल करके अमेरिकी राष्ट्रपति के चेहरे का इस्तेमाल ‘बाहुबली ‘ के चेहरे की जगह किया गया है. हालांकि, खास बात ये है कि ट्रंप ने इस वीडियो पर रिएक्ट किया है, उन्होंने इस वीडियो को अपने ट्विटर हैंडल से शेयर किया. ट्रंप ने रीट्वीट कर लिखा है, भारत में अपने शानदार दोस्तों से मिलने के लिए उत्सुक हूं.
Look so forward to being with my great friends in INDIA! https://t.co/1jdk3AW6fG
— Donald J. Trump (@realDonaldTrump) February 22, 2020
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




