ePaper

इंडोनेशिया में बस खड्ड में गिरी, 27 लोगों की मौत

Updated at : 24 Dec 2019 6:17 PM (IST)
विज्ञापन
इंडोनेशिया में बस खड्ड में गिरी, 27 लोगों की मौत

पालेम्बांग : इंडोनेशिया में एक बस के एक खड्ड में गिर जाने से कम से कम 27 लोगों की मौत हो गयी और 12 से अधिक लोग घायल हो गये. पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि बड़ी संख्या में यात्रियों को ले कर जा रही एक बस सोमवार आधी रात […]

विज्ञापन

पालेम्बांग : इंडोनेशिया में एक बस के एक खड्ड में गिर जाने से कम से कम 27 लोगों की मौत हो गयी और 12 से अधिक लोग घायल हो गये. पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी.

पुलिस ने बताया कि बड़ी संख्या में यात्रियों को ले कर जा रही एक बस सोमवार आधी रात को दक्षिण सुमात्रा प्रांत में 150 मीटर गहरे खड्ड में गिर गयी और बह कर नदी में पहुंच गयी. स्थानीय खोज एवं बचाव दल के प्रमुख बर्टी कोवास ने बताया कि गोताखोर बस के आसपास तलाश अभियान चला रहे हैं. यह हादसा दूरवर्ती और पागर आलम शहर के समीप दुर्गम इलाके में हुआ जिससे तलाश अभियान में बाधा आ रही है. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और दुर्घटना की वजह का पता लगाया जा रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola