Jharkhand Result 2019: झारखंड में सबसे बड़ी पार्टी बनते दिख रही है भाजपा, जमशेदपुर पूर्वी में रघुवर दास आगे

रांचीः झारखंड विधान सभा चुनाव की आज मतगणना जारी है और शुरुआती रुझान आने शुरू हो गए हैं. इन रुझानों में कांग्रेस की हालत में कोई सुधार नजर नहीं आ रहा है . शुरुआती रुझानों की बात करें तो झारखंड में कांग्रेस के 11 उम्मीदवार बढ़त बनाए हुए हैं. वहीं भारतीय जनता पार्टी 29 सीटों […]
रांचीः झारखंड विधान सभा चुनाव की आज मतगणना जारी है और शुरुआती रुझान आने शुरू हो गए हैं. इन रुझानों में कांग्रेस की हालत में कोई सुधार नजर नहीं आ रहा है . शुरुआती रुझानों की बात करें तो झारखंड में कांग्रेस के 11 उम्मीदवार बढ़त बनाए हुए हैं. वहीं भारतीय जनता पार्टी 29 सीटों पर आगे चल रही है और इस प्रकार यह सबसे बड़ी पार्टी बनती हुई दिख रही है.
हालांकि झारखंड मुक्ति मोर्चा झारखंड में भारतीय जनता पार्टी को कड़ी टक्कर दे रही है. झारखंड मुक्ति मोर्चा के भी 25 उम्मीदवार आगे चल रहे हैं. बीजेपी और जेएमएम दोनों के क्रमश: 29 और 25 उम्मीदवार आगे चल रहे हैं. इस प्रकार बीजेपी और जेएमएम दोनों ही सबसे बड़े दल के रूप में उभरकर सामने आ रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




