ePaper

मस्जिद जलाने की कोशिश करने वालों को मारी गयी गोली

Updated at : 29 Oct 2019 7:41 AM (IST)
विज्ञापन
मस्जिद जलाने की कोशिश करने वालों को मारी गयी गोली

बयोने (फ्रांस) : फ्रांस की धुर दक्षिणपंथी पार्टी के 84 साल के एक पूर्व उम्मीदवार ने दक्षिण-पश्चिमी फ्रांस में एक मस्जिद में आग लगाने की कोशिश की और जब ऐसा करते हुए उसे दो लोगों ने देखा तो उन्हें उसने गोली मारकर जख्मी कर दिया. इन दोनों घायल व्यक्तियों की उम्र 70 साल के पार […]

विज्ञापन

बयोने (फ्रांस) : फ्रांस की धुर दक्षिणपंथी पार्टी के 84 साल के एक पूर्व उम्मीदवार ने दक्षिण-पश्चिमी फ्रांस में एक मस्जिद में आग लगाने की कोशिश की और जब ऐसा करते हुए उसे दो लोगों ने देखा तो उन्हें उसने गोली मारकर जख्मी कर दिया. इन दोनों घायल व्यक्तियों की उम्र 70 साल के पार बतायी जा रही है. पुलिस ने यह जानकारी दी.

उधर, सरकार ने मुस्लिमों के प्रति ‘एकजुटता’ प्रकट की है. पुलिस ने एक बयान में कहा कि यह हमला बयोने की एक मस्जिद में सोमवार को दोपहर के समय हुआ. फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रों ने इस घटना की ‘कड़ी निंदा’ की है और इसे ‘जघन्य’ अपराध करार दिया है.

राष्ट्रपति ने ट्वीट किया है कि इस तरह की घृणा कभी बर्दाश्त नहीं की जाएगी. उन्होंने कहा कि अपराधियों को सजा देने और मुस्लिम देशवासियों की रक्षा करने के लिए सब कुछ किया जाएगा…मैं यह वचन देता हूं…

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola