ePaper

‘हाउडी मोदी'': अमेरिका में महारैली 22 को, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दिए बड़े ऐलान के संकेत

Updated at : 19 Sep 2019 2:01 PM (IST)
विज्ञापन
‘हाउडी मोदी'': अमेरिका में महारैली 22 को, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दिए बड़े ऐलान के संकेत

वाशिंगटनः अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिया है कि वह रविवार को ह्यूस्टन में होने वाले ‘हाउडी मोदी’ कार्यक्रम में कोई घोषणा कर सकते हैं. इस कार्यक्रम में ट्रंप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ करीब 50,000 भारतीय अमेरिकियों को संबोधित करेंगे. व्हाइट हाउस ने दोनों देशों के बीच विशेष जुड़ाव रेखांकित करते हुए […]

विज्ञापन

वाशिंगटनः अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिया है कि वह रविवार को ह्यूस्टन में होने वाले ‘हाउडी मोदी’ कार्यक्रम में कोई घोषणा कर सकते हैं. इस कार्यक्रम में ट्रंप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ करीब 50,000 भारतीय अमेरिकियों को संबोधित करेंगे. व्हाइट हाउस ने दोनों देशों के बीच विशेष जुड़ाव रेखांकित करते हुए सोमवार को घोषणा की थी कि ट्रम्प 22 सितंबर को मोदी के साथ ह्यूस्टन रैली में भाग लेंगे.

यह पहली बार होगा, जब ट्रंप और मोदी मंच साझा करेंगे. यह दोनों नेताओं की तीन महीनों में तीसरी बैठक होगी. इससे पहले उन्होंने जून में जापान में जी-20 शिखर सम्मेलन और पिछले महीने फ्रांस में जी-7 शिखर सम्मेलन में मुलाकात की थी. ट्रंप ने वाशिंगटन डीसी से कैलिफोर्निया जाते समय ‘एयर फोर्स वन’ विमान में बुधवार को संवाददाताओं से कहा कि हो सकता है. मोदी के साथ मेरे बहुत अच्छे संबंध हैं. उन्होंने इसके बारे में विस्तार से नहीं बताया.

ट्रंप से पूछा गया था कि क्या वह ह्यूस्टन रैली में कोई घोषणा करेंगे, जिसके जवाब में अमेरिकी राष्ट्रपति ने यह बात की. मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, दोनों देशों के अधिकारी ह्यूस्टन में मोदी और ट्रंप की मुलाकात से पहले एक व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने की कोशिश कर रहे हैं.

ट्रंप ने शिकायत की थी कि भारत द्वारा अमेरिकी उत्पादों पर लगाए जाने वाले शुल्क अब स्वीकार्य नहीं हैं, जिसके बाद दोनों देशों के बीच व्यापारिक तनाव बढ़ गया है. ह्यूस्टन कार्यक्रम के लिए भारतीय-अमेरिकियों के रिकॉर्ड संख्या में पंजीकरण कराने के बारे में ट्रंप ने कहा कि उनके रैली में शामिल होने की घोषणा के बाद इस कार्यक्रम के लिए भीड़ और बढ़ गई है.

इस कार्यक्रम के लिए 50,000 से अधिक भारतीय-अमेरिकियों ने पंजीकरण कराया है. ट्रंप ने कहा कि उनके भारत और पाकिस्तान दोनों के साथ अच्छे संबंध हैं. मोदी संयुक्त राष्ट्र महासभा के वार्षिक सत्र के लिए 21 से 27 सितंबर तक अमेरिका में होंगे. मोदी दूसरी बार लोकसभा चुनाव मई में जीतने के बाद पहली बार अमेरिका जाएंगे. दोनों नेता इस सत्र के इतर न्यूयार्क में भी मुलाकात करेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola