ePaper

व्यापार वार्ता की तैयारी के लिए चीन के राजनयिक बुधवार को जायेंगे अमेरिका

Updated at : 17 Sep 2019 8:01 PM (IST)
विज्ञापन
व्यापार वार्ता की तैयारी के लिए चीन के राजनयिक बुधवार को जायेंगे अमेरिका

बीजिंग : चीन और अमेरिका के बीच व्यापार तनाव का समाधान खोजने के लिए वार्ता की तैयारी के सिलसिले में चीन के राजनयिक बुधवार को वाशिंगटन जायेंगे. दोनों पक्षों के बीच व्यापार और प्रौद्योगिकी मुद्दों पर अक्टूबर में बातचीत होनी है. इससे पहले, दोनों पक्षों ने सौहार्दपूर्ण माहौल तैयार करने की घोषणा की है. इसी […]

विज्ञापन

बीजिंग : चीन और अमेरिका के बीच व्यापार तनाव का समाधान खोजने के लिए वार्ता की तैयारी के सिलसिले में चीन के राजनयिक बुधवार को वाशिंगटन जायेंगे. दोनों पक्षों के बीच व्यापार और प्रौद्योगिकी मुद्दों पर अक्टूबर में बातचीत होनी है. इससे पहले, दोनों पक्षों ने सौहार्दपूर्ण माहौल तैयार करने की घोषणा की है. इसी संदर्भ में यह यात्रा होनी है. चीन और अमेरिका के बीच व्यापार तनाव का असर वैश्विक अर्थव्यवस्था पर पड़ रहा है.

चीन की सरकारी संवाद समिति शिन्हुआ के मुताबिक, 13वें दौर की बातचीत की तैयारी के लिए उप वित्त मंत्री लियाओ मिन के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल अमेरिका की यात्रा करेगा. हालांकि, बातचीत के एजेंडे के बारे में कोई ब्योरा नहीं दिया गया. अमेरिका और चीन दोनों सरकारों ने अब तक एक दूसरे के अरबों डॉलर के आयात पर सीमा शुल्क बढ़ाया है. इसका दोनों तरफ के किसानों और विनिर्माताओं पर बुरा असर पड़ा है. दुनिया की इन दो बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के बीच व्यापार के मोर्चे पर बढ़ी इस खींचतान से पहले से सुस्त पड़ती विश्व अर्थव्यवस्था के समक्ष मंदी में जाने का खतरा बढ़ा है.

बहरहाल, दोनों पक्ष फिर एक बार बातचीत की मेज पर आने को तैयार है. इसके लिए सकारात्मक रुख दिखाते हुए बीजिंग ने शुक्रवार को अमेरिका से आयात होने वाले सोयाबीन पर दंडात्मक शुल्क हटा दिया, जबकि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन से कुछ और सामानों के आयात पर बढ़ाये जाने वाले शुल्क को फिलहाल स्थगित कर दिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola