ePaper

17 होटल का मालिक है यह NRI , हवाईअड्डे से सामान चोरी करते धराया

Updated at : 27 Aug 2019 9:56 AM (IST)
विज्ञापन
17 होटल का मालिक है यह NRI , हवाईअड्डे से सामान चोरी करते धराया

मेम्फिस (अमेरिका) : एक ऐसी खबर सामने आयी है जिसे सुनकर आप चौंक जाएंगे. जी हां, एक शख्‍स जो 17 होटलों का मालिक है वह हवाईअड्डे से सामान चोरी करते पकड़ा गया है. जानकारी के अनुसार, भारतीय मूल के एक होटल कारोबारी दिनेश चावला को टेनेसी हवाईअड्डे से सामान चोरी करने के आरोप में गिरफ्तार […]

विज्ञापन

मेम्फिस (अमेरिका) : एक ऐसी खबर सामने आयी है जिसे सुनकर आप चौंक जाएंगे. जी हां, एक शख्‍स जो 17 होटलों का मालिक है वह हवाईअड्डे से सामान चोरी करते पकड़ा गया है. जानकारी के अनुसार, भारतीय मूल के एक होटल कारोबारी दिनेश चावला को टेनेसी हवाईअड्डे से सामान चोरी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है.

चावला ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के परिवार के साथ साझेदारी कर नये होटल खोलने कोशिश भी की थी. ट्रंप के साथ उनकी पुरानी साझेदारी इस साल शुरू में खत्म हो गयी थी. चावला के मिसिसिपी में 17 होटल हैं. मिसिसिपी के क्लीवलैंड निवासी दिनेश चावला को गुरुवार को मेम्फिस हवाईअड्डे से चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया गया.

गिरफ्तारी के रिकॉर्ड के अनुसार चावला को 18 अगस्त को एक ‘सूटकेस’ अपने वाहन में रखते देखा गया और इसके बाद वह विमान में सवार होने के लिए हवाईअड्डे के अंदर लौट आये. पुलिस ने बाद में चावला के वाहन से चोरी किया हुआ सामान बरामद किया. पुलिस ने बताया कि चावला ने चोरी करने की बात स्वीकार कर ली है. उन्होंने पहले भी चोरी करने की बात कबूली है.

चावला अभी पांच हजार डॉलर की जमानत पर जेल से बाहर हैं. मामले पर उनसे अभी तत्काल कोई टिप्पणी नहीं मिल पायी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola