ePaper

पाकिस्तान ने करतारपुर गलियारे का 90 फीसदी काम पूरा, नवंबर में गुरु नानक जयंती पर होगा उद्घाटन

Updated at : 03 Aug 2019 5:13 PM (IST)
विज्ञापन
पाकिस्तान ने करतारपुर गलियारे का 90 फीसदी काम पूरा, नवंबर में गुरु नानक जयंती पर होगा उद्घाटन

इस्लामाबाद : पाकिस्तान ने करतारपुर गलियारे पर ‘जीरो लाइन’ से गुरद्वारा साहिब तक 90 प्रतिशत कार्य पूरा कर लिया है और इस वर्ष नवंबर में गुरु नानक की 550वीं जयंती के मौके पर इसका उद्घाटन किये जाने की योजना है. एक मीडिया रिपोर्ट में यह जानकारी दी गयी है. गलियारा पाकिस्तान के करतारपुर स्थित दरबार […]

विज्ञापन

इस्लामाबाद : पाकिस्तान ने करतारपुर गलियारे पर ‘जीरो लाइन’ से गुरद्वारा साहिब तक 90 प्रतिशत कार्य पूरा कर लिया है और इस वर्ष नवंबर में गुरु नानक की 550वीं जयंती के मौके पर इसका उद्घाटन किये जाने की योजना है. एक मीडिया रिपोर्ट में यह जानकारी दी गयी है. गलियारा पाकिस्तान के करतारपुर स्थित दरबार साहिब को गुरदासपुर जिले में डेरा बाबा नानक गुरुद्वारे से जोड़ेगा. इससे भारतीय सिख श्रद्धालुओं को वीजा मुक्त आवागमन की सुविधा मिलेगी. इन श्रद्धालुओं को करतारपुर साहिब जाने के लिए केवल एक ‘परमिट’ प्राप्त करना होगा.

इसे भी देखें : करतारपुर कॉरिडोर वार्ता आज, पाकिस्तान ने खालिस्तान मामले पर भारत को दिया झटका

‘एक्सप्रेस ट्रिब्यून’ की खबर के अनुसार, भारत से तीर्थयात्रियों का पहला जत्था नौ नवंबर को पाकिस्तान पहुंचेगा. हालांकि, अभी यह नहीं बताया गया है कि इन श्रद्धालुओं की संख्या कितनी होगी. खबर के अनुसार, पाकिस्तान द्वारा करतारपुर गलियारे का 90 फीसदी काम पूरा कर लिया गया है. इसमें ‘जीरो लाइन’ से गुरुद्वारा साहिब तक मुख्य सड़क, पुल और इमारतों का निर्माण शामिल है.

खबर में कहा गया है कि सीमा के पाकिस्तान की ओर गलियारे का उद्घाटन पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान और सेनाध्यक्ष जनरल कमर जावेद बाजवा द्वारा नवंबर में बाबा गुरु नानक की जयंती पर किये जाने की संभावना है. दोनों पक्ष संपर्क बनाये रखने और समझौते को अंतिम रूप देने की दिशा में काम करने के लिए सहमत हुए हैं. खबर में कहा गया है कि गलियारे के लिए निर्बाध संपर्क सुनिश्चित करने के लिए तकनीकी दल फिर बैठक करेंगे, ताकि तीर्थयात्रा गुरु नानक की 550वीं जयंती पर शुरू हो सके.

करतारपुर गलियारे से भारतीय सिख तीर्थयात्रियों को करतारपुर साहिब में गुरुद्वारे तक वीजा मुक्त आवागमन की सुविधा मिलने की उम्मीद है. करतारपुर साहिब पाकिस्तान-भारत सीमा से चार किलोमीटर दूर नरोवाल में एक छोटा सा नगर है जहां गुरु नानक ने अपने जीवन के अंतिम 18 वर्ष बिताये थे.

पाकिस्तान भारतीय सीमा से करतारपुर में गुरुद्वारा दरबार साहिब तक गलियारे का निर्माण करेगा, जबकि गुरदासपुर में डेरा बाबा नानक से सीमा तक गलियारे के दूसरे भाग का निर्माण भारत द्वारा किया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola