केंद्र सरकार ने किया आठ मंत्रिमंडल समितियाें का पुनर्गठन

केंद्र सरकार ने मंत्रिमंडल की आठ समितियाें का पुनर्गठन किया है. इनमें से छह समितियाें में बतौर सदस्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं शामिल हैं और गृहमंत्री अमित शाह सभी आठ समितियों में शामिल हैं. वहीं वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण को सात और रेलमंत्री पीयूष गोयल को पांच समितियों में जगह मिली है. ये समितियां इस प्रकार […]
केंद्र सरकार ने मंत्रिमंडल की आठ समितियाें का पुनर्गठन किया है. इनमें से छह समितियाें में बतौर सदस्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं शामिल हैं और गृहमंत्री अमित शाह सभी आठ समितियों में शामिल हैं.
वहीं वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण को सात और रेलमंत्री पीयूष गोयल को पांच समितियों में जगह मिली है. ये समितियां इस प्रकार हैं- मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति, आवास पर मंत्रिमंडल समिति, आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडल समिति, संसदीय मामलों की मंत्रिमंडल समिति, राजनीतिक मामलों की मंत्रिमंडल समिति, सुरक्षा पर मंत्रिमंडल समिति, निवेश और विकास पर मंत्रिमंडल समिति, रोजगार और कौशल विकास पर मंत्रिमंडल समिति. मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति में सिर्फ प्रधानमंत्री और गृहमंत्री सदस्य हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




