एवरेस्ट पर ब्रिटिश, आयरिश पर्वतारोहियों की मौत, मृतकों की संख्या बढ़कर 10 हुई

काठमांडू : माउंट एवरेस्ट पर एक आयरिश और एक ब्रिटिश पर्वतारोही की मौत से दुनिया के सबसे ऊंचे शिखर पर चढ़ने की कोशिश करने वालों की मौत की संख्या बढ़कर एक सप्ताह में 10 हो गयी है. पर्वतारोहण अभियान के आयोजकों ने शनिवार को यह जानकारी दी. ब्रिटिश पर्वतारोही रॉबिन फिशर (44) शनिवार सुबह शिखर […]
काठमांडू : माउंट एवरेस्ट पर एक आयरिश और एक ब्रिटिश पर्वतारोही की मौत से दुनिया के सबसे ऊंचे शिखर पर चढ़ने की कोशिश करने वालों की मौत की संख्या बढ़कर एक सप्ताह में 10 हो गयी है. पर्वतारोहण अभियान के आयोजकों ने शनिवार को यह जानकारी दी.
ब्रिटिश पर्वतारोही रॉबिन फिशर (44) शनिवार सुबह शिखर पर पहुंचे, लेकिन ढलान से महज 150 मीटर नीचे उतरने पर वह गिर गये. एवरेस्ट परिवार एक्सपेडिशन के मुरारी शर्मा ने कहा, ‘हमारे गाइड ने मदद करने की कोशिश की, लेकिन उनकी (फिशर) जल्द ही मौत हो गयी.’
पहाड़ के उत्तरी तिब्बत की तरफ, 56 वर्षीय आयरिश व्यक्ति की शुक्रवार सुबह मृत्यु हो गयी. उनके अभियान आयोजकों ने अपने फेसबुक पेज पर एक बयान में इसकी पुष्टि की. एवरेस्ट पर भारत के चार और अमेरिका, ऑस्ट्रिया और नेपाल के एक-एक पर्वतारोही की मौत पिछले एक सप्ताह में हो चुकी है. इसके अलावा एक और आयरिश पर्वतारोही की मौत हुई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




