ePaper

चीन के लिए जासूसी करने के जुर्म में सीआईए के पूर्व अधिकारी को 20 साल की कैद

Updated at : 18 May 2019 10:16 AM (IST)
विज्ञापन
चीन के लिए जासूसी करने के जुर्म में सीआईए के पूर्व अधिकारी को 20 साल की कैद

वाशिंगटन : अमेरिका में चीन के लिए जासूसी करने के जुर्म में ‘सेंट्रल इंटेलिजेंस एजेंसी’ (सीआईए) के एक पूर्व अधिकारी को शुक्रवार को 20 साल की सजा सुनायी गयी. पूर्व अधिकारी केविन मैलोरी को अमेरिकी रक्षा से संबंधित गुप्त सूचना को चीन के खुफिया एजेंट को 25,000 डॉलर में बेचने का दोषी ठहराया गया है. […]

विज्ञापन

वाशिंगटन : अमेरिका में चीन के लिए जासूसी करने के जुर्म में ‘सेंट्रल इंटेलिजेंस एजेंसी’ (सीआईए) के एक पूर्व अधिकारी को शुक्रवार को 20 साल की सजा सुनायी गयी. पूर्व अधिकारी केविन मैलोरी को अमेरिकी रक्षा से संबंधित गुप्त सूचना को चीन के खुफिया एजेंट को 25,000 डॉलर में बेचने का दोषी ठहराया गया है. उसे जासूसी अधिनियम के तहत दोषी ठहराया गया है.

सहायक अटॉर्नी जनरल जॉन डेमर्स ने बताया कि अमेरिकी खुफिया एजेंसी के पूर्व अधिकारी मैलोरी को चीनी खुफिया अधिकारी को राष्ट्रीय रक्षा सूचना देने की साजिश रचने के लिए अपनी जिंदगी के 20 साल जेल में बिताने होंगे.

उन्होंने कहा कि चीन, अमेरिका के पूर्व खुफिया अधिकारियों को निशाना बनता है और ये अधिकारी अपने देश और सहयोगियों से धोखा कर रहे हैं. यह एक खतरनाक ट्रेंड है. डेमर्स ने कहा कि इस मामले में सजा होने से और हाल में यूटा में रोन हनसेन और वर्जीनिया में जेरी ली के अपराध स्वीकार करने से हमारे पूर्व खुफिया अधिकारियों को एक कड़ा संदेश गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola