हैदराबाद निवासी युवक की लंदन में निर्मम हत्या, माता-पिता ने लगायी विदेश मंत्री से गुहार

हैदराबाद.हैदराबाद के नूर खान बाजार निवासी मोहम्मद नजीमुद्दीन की लंदन में चाकू से हमला कर हत्या कर दी गयी. पिछले छह वर्षों से वह लंदन में रह रहा था और टेस्को सुपर मार्केट में नौकरी करता था. प्राप्त जानकारी के मुताबिक, नजीमुद्दीन की पत्नी लंदन में डॉक्टर है. नजीमुद्दीन की हत्या बीते बुधवार को लंदन […]
हैदराबाद.हैदराबाद के नूर खान बाजार निवासी मोहम्मद नजीमुद्दीन की लंदन में चाकू से हमला कर हत्या कर दी गयी. पिछले छह वर्षों से वह लंदन में रह रहा था और टेस्को सुपर मार्केट में नौकरी करता था. प्राप्त जानकारी के मुताबिक, नजीमुद्दीन की पत्नी लंदन में डॉक्टर है. नजीमुद्दीन की हत्या बीते बुधवार को लंदन से सटे स्लाफ शहर में कर दी गयी.
मामले में लंदन पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गयी है. मोहम्मद नजीमुद्दीन के माता पिता ने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से मदद की गुहार लगायी है. बताया जाता है कि नजीमुद्दीन की हत्या उसी के साथ टेस्को में काम करने वाले एक अन्य व्यक्ति ने की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




